फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Thieves failed to steal cash from ATM, on suspicion, a passerby informed the police

एटीएम से नकदी चोरी करने में चोर रहे नाकाम, शक होने पर राहगीर ने पुलिस को दी सूचना

Mon, 20 Jun 2022 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Thieves failed to steal cash from ATM, on suspicion, a passerby informed the police
बल्लभगढ़। राहगीर की सूझबूझ के कारण रविवार देर रात एक एटीएम से नकदी चोरी करने में चोर असफल रहे। राहगीर को जैसे ही शक हुआ तो उसने सूचना तुरंत डायल 112 नंबर पर पुलिस को दी। पुलिस जैसे ही एटीएम के पास पहुंची तो चोर पुलिस को देखकर फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गांव मोठुका स्थित मेडिकल कॉलेज के बाहर एक निजी बैंक का एटीएम लगा है। रविवार देर रात एक राहगीर उस रास्ते से गुजर रहा था तो उसने देखा कि एटीएम के अंदर कुछ लोग चोरी करने का प्रयास कर रहे हैं। इसके बाद उसने इसकी सूचना तुरंत डायल 112 नंबर पर पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस को आता देख चोर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बूथ के अंदर जाकर निरीक्षण किया तो केवल शटर का ताला टूटा हुआ था। चोर नकदी चोरी करने और एटीएम को क्षति पहुंचाने में नाकाम रहे। एसएचओ कुलदीप सिंह का कहना है कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत एटीएम बूथ पर पहुंच गई। चोरों द्वारा किसी प्रकार की चोरी की घटना नहीं की गई। इस बारे में अभी तक किसी ने शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed