फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   thief stolen 50 thousand rupees and jewellery

जेसीबी के पूर्व उपाध्यक्ष के घर लाखों की चोरी

Mon, 22 Feb 2021 10:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
thief stolen 50 thousand rupees and jewellery
फरीदाबाद। सेक्टर-21 स्थित जेसीबी कंपनी के पूर्व उपाध्यक्ष अनिल वैद्य के घर चोरों ने 50 हजार की नकदी और लाखों रुपयों के जेवर चोरी कर लिए। अनिल शादी की सालगिरह मनाने के लिए परिवार के साथ जयपुर घूमने गए हुए थे। वहां से वापस लौटने पर उन्हें चोरी का पता चला। उन्होंने पुलिस को इसकी शिकायत दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अनिल वैद्य ने पुलिस को दी शिकयत में बताया कि वह जेसीबी कंपनी से उपाध्यक्ष पद से सेवानिवृत्त हैं। शादी की सालगिरह मनाने वह परिवार संग जयपुर गए थे। सोमवार सुबह वह घर वापस लौटे। जैसे ही उन्होंने घर का दरवाजा खोला तो पता चला कमरों के दरवाजे खुले हुए थे। घर के अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर से करीब 50 हजार रुपये की नकदी, सोने चांदी के आभूषण, महंगी घड़ियां सहित काफी सामान ले गए। उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से घर में एंटी थेफ्ट अलार्म और सीसीटीवी लगाए हुए हैं लेकिन, चोरों ने उनके तार काट दिए। घटना के तरीके को देखकर लगता है कि चोर गेट के साथ वाली दीवार कूदकर घर में दाखिल हुए थे। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed