{"_id":"613df9ac8ebc3e866161d894","slug":"they-used-to-rob-by-breaking-their-heads-with-stones-four-arrested-faridabad-news-noi6040672106","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्थर से सिर फोड़कर करते थे लूटपाट, चार पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्थर से सिर फोड़कर करते थे लूटपाट, चार पकड़े
विज्ञापन
फरीदाबाद। रेलवे लाइन के आसपास से निकल रहे राजगीरों का सिर फोड़कर लूटपाट करने वाले चार युवकों को जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बुढ़िया नाले के निकट रेलवे लाइन पार कर रहे एक व्यक्ति को पत्थर मार कर उससे नकदी और मोबाइल लूट लिया था। दयालबाग निवासी दिलीप कुमार ने पुलिस को बताया था कि वह एक कंपनी में नौकरी करते हैं।
वह 27 नवंबर 2020 की शाम को ड्यूटी से घर जा रहे थे। वे बुढ़िया नाला से एनएचपीसी अंडरपास के पास से गुजरने लगे। इसी दौरान चार युवक झाड़ियों के बीच से निकल कर आए और उन्हें पकड़ लिया। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और पत्थर से उनका सिर फोड़ दिया। चोट लगने से वे लहूलुहान हो गए। चारों आरोपियों ने उनसे सात हजार रुपये और एक मोबाइल लूट लिया। आरोपी उन्हें घायल अवस्था में ही पटरी के पास छोड़कर चले गए। वे जैसे तैसे घर पहुंचे और अपना इलाज कराया। ठीक होने के बाद 28 नवंबर को उन्होंने जीआरपी से शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
काफी ढूंढने के बाद भी आरोपियों कोई सुराग नहीं लगा। आठ सितम्बर को जीआरपी के एसआई कृपाल सिंह ने एक सूचना के आधार पर गांव असावटी निवासी सोनू को पकड़ लिया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने अपने साथियों के साथ दिलीप कुमार के साथ लूटपाट की थी। उसके साथ कृष्णा, राहुल और अभिषेक भी थे। पुलिस ने सोनू की निशानदेही पर बाकि तीनों को भी बुढ़िया नाले के पास एक मकान से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। लूट के पैसों को आरोपियों ने नशे व अन्य कामों में खर्च कर दिया।