{"_id":"687a85ce677a4bd45507cdfc","slug":"they-used-to-commit-fraud-by-taking-data-from-online-job-website-three-accused-of-the-gang-arrested-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-47425-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ऑनलाइन जॉब वेबसाइट से डेटा लेकर करते थे ठगी, गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ऑनलाइन जॉब वेबसाइट से डेटा लेकर करते थे ठगी, गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपियों को रिमांड पर लेकर टीम कर रही पूछताछ, दो मोबाइल, दो सिम व लैपटॉप बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ऑनलाइन जॉब वेबसाइट से डेटा लेकर लोगों को एक गिरोह कॉल कर नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करता है। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में बिहार नालंदा निवासी धनराज, पटना निवासी रोशन कुमार और यूपी गोंडा निवासी आकाश शामिल हैं।
आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी धनराज इस गिरोह को संचालित करता है। ये कॉलिंग का काम भी करता है और साथ ही कॉल करने के लिए अपने साथ आकाश व रोशन कुमार को भी काम पर रखा हुआ है। ये आरोपी क्विकर जॉब्स से डाटा लेकर नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के पास कॉल करते और उन्हें नौकरी का लालच देकर अपना शिकार बनाते।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों से दो मोबाइल, दो सिम व एक लैपटॉप बरामद किया गया है। आरोपियों को रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।
साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ में ये एफआईआर सेक्टर-सात निवासी महिला ने दर्ज कराई थी। महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि 15 जुलाई 2024 को उनके पास एक कॉल आई। महिला को कॉल करने वाली युवती ने बताया कि वो स्पाइसजेट कंपनी की ओर से बात कर रही है। पीड़िता को कहा गया कि आपका रिज्यूम क्विकर जॉब्स एप/वेबसाइट से मिला है। फिर पीड़िता का कॉल पर ही इंटरव्यू लिया और उसे मेल करके बताया गया की उसका इंटरव्यू क्लियर हो गया है। इसके बाद उससे रजिस्ट्रेशन अमाउंट के नाम पर 1100 रुपये मांगे गए। शिकायतकर्ता ने उनके पास रुपये भेज दिए और फिर ठगों ने शिकायतकर्ता से नौकरी देने के नाम पर अलग-अलग बहाने बना कर कुल 106199 रुपये ठग लिए। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।