फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   They used to cheat by posting advertisements to sell lehenga on Instagram, two arrested

Faridabad News: इंस्टाग्राम पर लहंगा बेचने का विज्ञापन पोस्ट कर करते थे ठगी, दो गिरफ्तार

Tue, 27 May 2025 11:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
They used to cheat by posting advertisements to sell lehenga on Instagram, two arrested
साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने आरोपियों को पकड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। इंस्टाग्राम पर लहंगा बेचने का विज्ञापन पोस्ट कर ठगी की वारदात राजस्थान के सवाई माधोपुर के रहने वाले युवक कर रहे थे। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने दो आरोपियों विवेक व सौरभ मीणा को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी मिलकर इंस्टाग्राम पर पेज बनाकर विज्ञापन पोस्ट करते थे। इसी के जरिये ये लोगों से ठगी करते थे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को 2 दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।


मामले में पुलिस को शिकायत बल्लभगढ़ एरिया की रहने वाली महिला ने दी थी। जिसमें आरोप लगाया गया कि उन्होंने इंस्टाग्राम पेज पर लहंगे की पोस्ट देखकर ऑर्डर किया था। 1599 रुपये इस लहंगे की कीमत बताई गई थी। पेमेंट के दौरान आरोपियों ने कहा कि पेमेंट प्रक्रिया पूरी नहीं हुई और 3 बार लहंगे की पेमेंट करवा ली। लेकिन फिर रिफंड के नाम पर वेरिफिकेशन के बहाने से 34747 रुपये ट्रांसफर करा लिए। इस तरह महिला से कुल 39544 रुपये की ठगी कर ली गई। मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed