{"_id":"6987937cb4018ffc030c3a8f","slug":"they-fired-shots-in-the-air-and-assaulted-the-security-guard-faridabad-news-c-24-1-pal1006-121575-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर चौकीदार से की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर चौकीदार से की मारपीट
विज्ञापन
-बाबरी मोड़ के समीप बने चौधरी हरियाणा मेवात ढ़ाबे पर हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। नेशनल हाईवे पर स्थित बाबरी मोड़ के समीप बने चौधरी हरियाणा मेवात ढ़ाबे पर शुक्रवार देर रात अज्ञात बाइक बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर ढ़ाबे पर मौजूद चौकीदार के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। फायरिंग की घटना के बाद पीड़ित ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। हवाई फायरिंग सहित चौकीदार के साथ मारपीट की घटना ढ़ाबे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच टीम मौके पर पहुंच गए लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो गए।
ढाबा संचालक आस मोहम्मद निवासी रानियाला ने बताया कि शुक्रवार की देर रात एक बजे के करीब बाइक सवार चार युवक उनके बाबरी मोड़ के समीप बने चौधरी हरियाणा मेवात ढ़ाबे पर पहुंचे। इस दौरान एक युवक ने बाइक से उतरने के बाद ढ़ाबे से सिगरेट लेने के बाद देशी हथियार में कारतूस भर कर बाहर निकलकर हवाई फायरिंग कर दी। पीड़ित ने बताया कि आरोपी युवक जब हथियार में कारतूस भरने लगा तो चौकीदार सफी मोहम्मद ने आरोपी युवक को रोका तो आरोपी ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। यह घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंची तो आरोपी बदमाश मौके पर फरार हो गए।
ढाबा संचालक ने फायरिंग की घटना की सूचना डायल 112 के बाद थाना पुलिस को दी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजेश कुमार व क्राइम ब्रांच प्रभारी जगविंदर सिंह मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी। क्राइम ब्रांच प्रभारी जगविंदर सिंह ने कहा कि क्राइम ब्रांच टीम आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है पहचान करने के बाद आरोपी बदमाशों को काबू कर लिया जाएगा। वहीं, खबर लिखे जाने तक पीड़ित ढाबा संचालक ने मामले की शिकायत पुलिस को नहीं दी हैं।