{"_id":"67fea980d4179647850adc64","slug":"there-will-be-no-jam-in-the-market-now-the-road-near-gupta-hotel-has-been-closed-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-41702-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बाजार में अब नहीं लगेगा जाम, गुप्ता होटल के पास रास्ता किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बाजार में अब नहीं लगेगा जाम, गुप्ता होटल के पास रास्ता किया बंद
विज्ञापन
एलिवेटेड रोड के निर्माण के कारण बाजार के रास्ते से जा रहे थे बड़े वाहन, लोगों को होती थी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मोहना रोड पर पिछले 6 महीने से एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इसके चलते मंगलवार को गुप्ता होटल से मैन बाजार की ओर आने वाले रास्ते और बल्लभगढ़ अनाज मंडी की मुख्य सड़क को बड़े-बड़े पत्थर लगाकर पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया । इसके अलावा अगर किसी को आंबेडकर चौक से बाजार के अंदर आना व जाना है, तो उसको राजकीय कन्या स्कूल के सामने से यू टर्न लेकर आना होगा । क्योंकि अग्रवाल चौक को भी बंद कर दिया है।
मोहना रोड पर अक्टूबर से एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। यह निर्माण कार्य आदर्श नगर थाने से लेकर सिटी पार्क के पास तक चल रहा है। कुछ समय चंदावली चौक पर बड़े-बड़े पत्थरों को लगाकर मोहना रोड पर जाने वाले भारी वाहनों को बंद कर दिया था । वहीं अब मैन बाजार में गुप्ता होटल से जाने वाले रास्ते को भी बंद कर दिया गया है। अब मैन बाजार में जाने वाले बड़े वाहनों को बंद कर दिया है ताकि बाजार में बड़े वाहनों की वजह से जाम की समस्या न हो। बड़े वाहनों की एंट्री बंद होने से अब लोगों को बाजार में जाम की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा।
अनाज मंडी का मुख्य रास्ता किया बंद
आकाश सिनेमा के साथ से बल्लभगढ़ मंडी जाने वाले रास्ते को भी मंगलवार को बंद कर दिया है। इस रास्ते से जहां आम लोग अपने गंतव्य तक पहुंचते थे। वहीं इन दिनाें मंडी में किसान अपनी फसल को लेकर पहुंच रहे थे, लेकिन अब रास्ता बंद होने की वजह से किसान मंडी में नहीं आ पा रहे हैं। मंडी के सचिव इंद्रपाल ने बताया मोहना रोड चल रहे निर्माण कार्य के चलते किसानों उनकी मंडी में फसल लेकर नहीं पहुंच पा रहे है। पहले किसान जैसे तैसे करके आ जाते थे, लेकिन मंगलवार को अनाज मंडी को आने वाले मुख्य रास्ते को ही बंद कर दिया है। जिससे मंडी में किसान नहीं आ रहे है। मंगलवार को उनकी मंडी में पांच से छह ही किसान अपनी फसल को लेकर पहुंचे। जिससे उनकी मंडी में आवक कम हो रही है। अभी तक उनकी मंडी में एक लाख 60 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। वहीं 20 हजार से अधिक क्विंटल का उठान हो चुका है।