फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   There will be major improvement in sewerage, water and road facilities in Daulatabad area

Faridabad News: दौलताबाद क्षेत्र में सीवरेज-पानी और सड़क सुविधाओं में होगा बड़ा सुधार

Sun, 19 Apr 2026 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
There will be major improvement in sewerage, water and road facilities in Daulatabad area
मंत्री विपुल गोयल ने 3.84 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ किया, हजारों लोगों को मिलेगा सीधा लाभ
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर के दौलताबाद क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। वार्ड-31 के सेक्टर-16ए स्थित हनुमान मंदिर के पास सीवरेज, पेयजल और सड़क निर्माण से जुड़े करीब 3.84 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद क्षेत्र के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में पहुंचे हरियाणा सरकार में राजस्व एवं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि इन कार्यों का उद्देश्य केवल ढांचागत सुधार नहीं बल्कि लोगों के दैनिक जीवन को आसान और बेहतर बनाना है। उन्होंने बताया कि सीवरेज व्यवस्था मजबूत होने से जलभराव और गंदगी की समस्या कम होगी जिससे बीमारियों पर भी नियंत्रण लगेगा। वहीं पेयजल आपूर्ति बेहतर होने से लोगों को नियमित और साफ पानी मिल सकेगा।
विज्ञापन



सड़क निर्माण से आवागमन होगा सुगम

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सड़कों के निर्माण और सुधार से क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और आवागमन अधिक सुरक्षित व सुगम बनेगा। मंत्री के अनुसार केंद्र, राज्य और नगर निगम के बीच बेहतर समन्वय के चलते विकास कार्यों को तेजी से जमीन पर उतारा जा रहा है, जिससे योजनाएं अब केवल कागजों तक सीमित नहीं रह रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गईं परियोजनाएं

दौलताबाद जैसे तेजी से विकसित हो रहे इलाके में लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की जरूरत महसूस की जा रही थी। स्थानीय लोगों को अक्सर सीवरेज जाम, पानी की कमी और खराब सड़कों जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। ऐसे में इन परियोजनाओं की शुरुआत को क्षेत्र के लिए राहत भरा कदम माना जा रहा है।




हर वार्ड तक विकास पहुंचाने का लक्ष्य

मंत्री ने कहा कि शहर को आधुनिक, स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाने के लक्ष्य के तहत हर वार्ड में समान रूप से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में भी दौलताबाद सहित अन्य क्षेत्रों में इसी तरह के प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे, ताकि किसी भी नागरिक को मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष न करना पड़े। कार्यक्रम में वार्ड-31 की पार्षद शेफाली सिंगला सहित कई स्थानीय प्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही। बड़ी संख्या में पहुंचे क्षेत्रवासियों ने विकास कार्यों के शुभारंभ पर संतोष जताते हुए उम्मीद जताई कि इन योजनाओं से उनके जीवन स्तर में वास्तविक सुधार देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed