फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   There will be a grand welcome for the cycle tour in the district, international players will also participate.

Faridabad News: जिले में साइकिल यात्रा का होगा भव्य स्वागत, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी भी होंगे शामिल

Mon, 04 Sep 2023 11:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
There will be a grand welcome for the cycle tour in the district, international players will also participate.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि साइक्लोथॉन यानी जनजागरण साइकिल यात्रा का 6 सितंबर को फरीदाबाद में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा। हजारों की संख्या में जिलेवासी इससे जुड़कर यात्रा को सफल बनाने का कार्य करेंगे। इसमें अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी शामिल होंगे। बल्लभगढ़ अनाज मंडी में नशा मुक्त हरियाणा थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।


उपायुक्त ने सोमवार को लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में 6 सितंबर को जिला में आयोजित होने वाली साइक्लोथॉन की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की और अधिकारियों को नशे के खिलाफ साइकिल यात्रा को भव्य स्वरूप देने के लिए दिशा-निर्देश भी दिए। उपायुक्त ने कहा कि साइक्लोथॉन को भव्य रूप देने तथा ऐतिहासिक बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पुलिस प्रशासन द्वारा भी लोगों की सुरक्षा को देखते हुए सभी इंतजाम किए गए हैं। साइक्लोथॉन को लेकर स्कूल व कॉलेजों के बच्चों सहित जिला के युवाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है क्योंकि सरकार द्वारा यह पहल युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए ही शुरू की गई है। साइक्लोथॉन के दौरान जगह-जगह नशे के खिलाफ भव्य सांस्कृतिक व अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसमें जिला के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी में भाग लेंगे। इस जन जागरण साइकिल यात्रा का उद्देश्य हरियाणा को पूर्ण रूप से नशा मुक्त बनाने व लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करना है। नशे की बुराई को जड़ से खत्म करना और युवाओं को स्वस्थ एवं नशा मुक्त जीवन शैली के लिए प्रोत्साहित करना है। इसके माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया जाएगा। यह यात्रा जिला स्थित गांव बलूदा, धौज, पाली और बल्लभगढ़ सहित विभिन्न गांवों से गुजरकर पलवल में प्रवेश करेगी। उन्होंने जिला की स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों तथा इस क्षेत्र से जुड़ी संस्थाओं का आह्वान किया कि समाज में नशे की प्रवृति से छुटकारा दिलाने और युवा पीढ़ी को नशे की लत से बचाने के लिए हर वर्ग का सहयोग जरूरी है। इसके लिए प्रशासन की ओर से प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। बैठक में एडीसी आनंद शर्मा, एसडीएम परमजीत चहल, त्रिलोक चंद, सीटीएम अमित मान, एसीपी ट्रैफिक विनोद कुमार, ट्रेनी एचसीएस ऋतु, जिला सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी राकेश गौतम, बीईओ सतीश चौधरी, बीडीपीओ अजीत कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed