फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   There was opposition to the acquisition of 9000 acres of land

Faridabad News: 9000 एकड़ भूमि के अधिग्रहण का होने लगा विरोध

Mon, 18 Aug 2025 01:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
There was opposition to the acquisition of 9000 acres of land
मोहना में पंचायत का आयोजन, ग्रामीणों ने कहा, किसी भी रेट पर सरकार को नहीं देंगे जमीन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। पृथला विधानसभा क्षेत्र के गांव मोहना में रविवार को पंचायत का आयोजन किया गया। यह पंचायत सरकार की ओर से 5 अगस्त 2025 को जारी उस विज्ञापन के संदर्भ में बुलाई गई जिसमें लगभग 9000 एकड़ भूमि के अधिग्रहण की योजना का उल्लेख है। इस अधिग्रहण में गांव मोहना और मोहियापुर की जमीन भी शामिल है, जिसका ग्रामीणों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया।

पंचायत की अध्यक्षता गांव की सरपंच संजू ने की और पंचायत सचिव दलवीर चौहान भी मौजूद रहे। पंचायत में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। सभी ने एकजुट होकर अपनी राय रखी और स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी हालत में अपनी जमीन सरकार को नहीं देंगे। ग्रामीणों ने प्रस्ताव रखा कि चाहे सरकार कोई भी दर तय करे वे अपनी जमीन देने के लिए तैयार नहीं हैं। पंचायत के दौरान सभी लोगों ने हाथ उठाकर इस प्रस्ताव का समर्थन किया और जमीन अधिग्रहण के खिलाफ एकमत से निर्णय लिया। पंचायत में पोहपी, रंगलाल मास्टर, रतिराम, दादा विशाल, दादा रंजीत, सुखबीर, सुरेंद्र, कर्मवीर, ओमवीर, जयप्रकाश, राकेश, किसान नेता सीताराम, ईश्वर नंबरदार, वेद प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


एक्सप्रेसवे के पास बसेगा औद्योगिक शहर
हरियाणा राज्य औद्योगिक विकास निगम और शहरी विकास प्राधिकरण फरीदाबाद और पलवल में विकास परियोजनाएं शुरू करेंगे। एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक शहर बसाने के लिए नौ गांवों से नौ हजार एकड़ जमीन ली जाएगी। ग्रेटर फरीदाबाद के 18 गांवों से भी जमीन ली जाएगी। किसानों को ई-भूमि पोर्टल पर 31 अगस्त 2025 तक आवेदन करना होगा। लेकिन किसान सरकार की इस भूमि -अधिग्रहण नीति से खुश नहीं है। किसान भूमि के सर्किल रेट को बाजार दर के अनुसार 4.50 करोड़ रुपये प्रति एकड़ करने की मांग कर रहे हैं। जिसको लेकर किसान लगातार पंचायत कर रहे हैं। इससे पहले भी आस-पास के 15 गांव के किसान सर्किल रेट बढ़ाने को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंप चुके हैं और गांव बागपुर में पंचायत कर चुके हैं। किसानों ने सरकार को 22 अगस्त तक सर्किल रेट बढ़ाने का समय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन गांवों की जमीन ली जाएगी
फरीदाबाद के छांयसा और मोहना गांव हैं जबकि पलवल के मोहियापुर, बागपुर कलां, बागपुर खुर्द, बहरौला, हंसापुर, सोलड़ा, थंथरी हैं। इन सभी गांव की नौ हजार एकड़ जमीन ली जानी प्रस्तावित है।



नए सेक्टरों के लिए चिन्हित गांव
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा नए सेक्टरों के लिए खेड़ी कलां, नचौली, ताजुपुर, ढहकौला, शाहबाद, बदरपुर सैद, साहूपुरा, सोतई, सुनपेड़, मलेरना, जाजरू, भैंसरावली, फत्तुपुरा, भुआपुर, जसाना, फरीदपुर, सदपुरा और तिगांव को चुना गया है। इन गांव में सेक्टर-94 ए, 96, 96 ए, 99, 100, 101, 102, 103, 140, 141, 142 विकसित किए जाएंगे। इनमें रिहायशी के अलावा वाणिज्यिक सेक्टर भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed