फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   There was no employee to make prescription in the emergency

Faridabad News: आपातकालीन विभाग में पर्ची बनाने के लिए नहीं था कोई कर्मचारी, मरीजों ने किया हंगामा

Sat, 06 Sep 2025 11:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
There was no employee to make prescription in the emergency
डेढ़ माह की बच्ची को भर्ती कराने के लिए पहुंची महिला तीन घंटे इंतजार करती रही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बीके अस्पताल में शनिवार को कमरा नंबर- 40 में कोई भी कर्मचारी पर्ची काटने के लिए मौजूद नहीं था। आपातकालीन विभाग में भर्ती करने के लिए मरीज को कमरा नंबर- 40 में पर्ची कटवानी पड़ती है। कमरे में किसी भी कर्मचारी के न होने से मरीजों को घंटों तक परेशान होना पड़ा। मरीजों ने कमरे के बाहर ही हंगामा कर दिया।
शनिवार को गीता नामक महिला कर्मचारी छुट्टी पर थी, लेकिन उनके बदले कमरे में अन्य कर्मचारी की ड्यूटी नहीं लगाई गई। इसके कारण मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अस्पताल प्रबंधन की यह लापरवाही मरीजों को मुसीबत में डाल सकती थी। इस दौरान एक महिला सीमा अपनी डेढ़ माह की बच्ची को भर्ती कराने के लिए अस्पताल पहुंची, लेकिन कमरे में किसी के न होने से महिला ने लगभग तीन घंटे इंतजार किया।
विज्ञापन


मरीजों का कहना है कि मरीज आपातकालीन व्यवस्था में आता है। यदि उसे सुविधा न मिले, तो मरीज कहां जाएगा। इसमें सरकार और डॉक्टर का कुछ नहीं बिगड़ेगा, मरीज की जान जाएगी। सुबह 8 बजे के बाद से लगभग 11:30 बजे तक कमरे में कोई बी कर्मचारी मौजूद नहीं था। इस दौरान मरीज इंतजार करते रहे। इसके बाद इसकी शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी को की गई। मामला संज्ञान में आने के बाद अन्य कर्मचारी को पर्ची काटने के लिए बिठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं शुक्रवार को अवकाश पर थी। मुझे इसकी जानकारी नहीं थी। जैसे ही मुझे इस बारे में पता चला, मैंने तुरंत बाहर ओपीडी पंजीकरण से एक कर्मचारी को बुलाकर 40 नंबर कमरे में ड्यूटी लगाई। इसके बाद मरीजों को परेशानी नहीं हुई। -- मधु, नर्सिंग स्टाफ इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed