{"_id":"68544890415384cb6b047e67","slug":"there-was-an-argument-during-drinking-alcohol-the-young-man-was-stabbed-to-death-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-45590-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी, युवक की चाकू से गोदकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी, युवक की चाकू से गोदकर हत्या
विज्ञापन
कंपनी में साथ नौकरी करने वाले 3-4 सहकर्मियों पर हत्या का आरोप
पत्नी के बयान पर गुरुवार को मुजेसर थाना में एफआईआर दर्ज
देर रात लगभग 10 बजे हुई थी वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी में 28 साल के आकाश की चाकू से गोदकर उसके तीन सहकर्मियों ने हत्या कर दी। एक आरोपी अरुण उसके साथ ही सेक्टर-24 की कंपनी में नौकरी करता था। दूसरा आरोपी गुप्त यादव इस कंपनी में नौकरी करने के लिए अरुण के बुलावे पर एक दिन पहले ही चेन्नई से आया था। वो लगभग 2 साल पहले भी इस कंपनी में साथ नौकरी कर चुका है, जबकि तीसरा आरोपी अमरजीत इस कंपनी की नौकरी लगभग 5 महीने पहले छोड़कर अब किसी अन्य कंपनी में नौकरी करता है। मुजेसर थाना पुलिस ने हत्या की एफआईआर दर्ज की है।
आकाश के साथ नौकरी करने वाले पिंटू ने बताया कि गुरुवार को उसने व आकाश ने सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक कंपनी में नौकरी की थी। अरुण भी साथ ही काम कर रहा था। गुप्त यादव भी नौकरी करने आया था और उसने संजय कॉलोनी की गली नंबर 22 में गुरुवार को ही कमरा किराये पर लिया था। अमरजीत का किराये का कमरा भी यहीं पर है। शाम 7 बजे कंपनी से छुट्टी होने के बाद रात को भी पिंटू को नाइट शिफ्ट करनी थी। ठेके से शराब खरीदकर आकाश, अरुण व गुप्त यादव अमरजीत के कमरे पर पार्टी करने चले गए थे।
कुछ देर बाद पिंटू और आकाश मिले तो आकाश ने अरुण व गुप्त यादव से पार्टी के दौरान कहासुनी के बारे में बताया। पिंटू ने आकाश को कहा कि झगड़ा नहीं करते और चल तू भी नाइट शिफ्ट लगा ले। पिंटू और आकाश रात पौने 9 बजे कंपनी के गेट पर पहुंचे। पिंटू तो अंदर चला गया लेकिन आकाश यहां से वापस चला गया।
विज्ञापन
आरोप है कि आकाश यहां से वापस अमरजीत के किराये के कमरे पर पहुंचा। वहां फिर से दोस्तों के साथ उसकी कहासुनी हुई। जिसके बाद अरुण, गुप्त यादव व अमरजीत ने मिलकर चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी।
मामले में पुलिस को शिकायत मृतक आकाश की पत्नी ज्योति ने दी है। परिवार यूपी हरदोई का मूल निवासी है और संजय कॉलोनी गली नंबर 40 में किराये पर रहता है। आकाश सेक्टर-24 की एमके ऑटो कंपनी में नौकरी करता था। इनके दो बच्चे हैं। बुधवार 18 जून की रात लगभग 9 बजे ज्योति की बात आकाश के साथ नौकरी करने वाले पिंटू से हुई थी। पिंटू ने ज्योति को बताया कि गुप्त यादव व अन्य का आकाश के साथ पंजाब रोलिंग मील ठेके के पास झगड़ा हुआ है। ज्योति के अनुसार बाद में पता चला कि गुप्त यादव ने अपने साथी के साथ मिलकर संजय कॉलोनी की गली नंबर 22 में आकाश की चाकू मारकर हत्या कर दी है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि गुरुवार को मुजेसर थाना पुलिस ने मामले में हत्या की एफआईआर दर्ज की है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार के हवाले कर दिया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है।