{"_id":"6a4aa5f70cf2233a4a08cc94","slug":"there-is-no-separate-seating-arrangement-for-women-at-ballabhgarh-railway-station-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-74092-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन पर महिलाओं के लिए नहीं है अलग से बैठने की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन पर महिलाओं के लिए नहीं है अलग से बैठने की व्यवस्था
विज्ञापन
शौचालय की भी नियमित नहीं होती सफाई, उपयोग करना मुश्किल
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। रेलवे स्टेशन पर महिला यात्रियों को बुनियादी सुविधाओं के अभाव में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन पर महिलाओं के लिए अलग से बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं है, जिससे उन्हें प्लेटफॉर्म पर लंबे समय तक खड़े रहकर या खुले स्थान पर इंतजार करने को मजबूर होना पड़ता है।
यात्रियों का आरोप है कि स्टेशन पर बने महिला वेटिंग रूम पर अधिकांश समय ताला लगा रहता है। ऐसे में महिला यात्री, बुजुर्ग और बच्चों के साथ सफर करने वाली महिलाओं को काफी असुविधा होती है। इसके अलावा स्टेशन परिसर में मौजूद महिला शौचालय की स्थिति भी बेहद खराब है। नियमित सफाई और रखरखाव के अभाव में शौचालय का उपयोग करना मुश्किल हो गया है।
बल्लभगढ़ निवासी पूजा, सुषमा, रोशनी, ज्योति और निशा ने बताया कि वह बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन से लोकल ट्रेन से सफर करके दिल्ली स्थित ओखला जाती हैं। उनको सुबह के समय कई बार ट्रेन लेट होने के चलते बैठने के लिए पर्याप्त सुविधा नहीं मिल पाती है। महिला वेटिंग रूम तो बनाया हुआ है, लेकिन उस पर ताला लगा रहता है। इसके अलावा महिलाओं के लिए शौचालय बने हुए हैं लेकिन उनकी हालत बहुत खराब है। महिला यात्रियों के लिए आवश्यक सुविधाओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। लोगों ने रेलवे प्रशासन से महिला वेटिंग रूम को नियमित रूप से खोलने, बैठने की पर्याप्त व्यवस्था करने तथा शौचालयों की साफ-सफाई और रखरखाव सुनिश्चित करने की मांग की है।