{"_id":"68c85e1075a422eed9098254","slug":"there-is-no-arrangement-for-drainage-of-water-from-the-road-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-51433-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सड़क से पानी निकासी की नहीं है कोई व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सड़क से पानी निकासी की नहीं है कोई व्यवस्था
विज्ञापन
लोगों को करना पड़ता है परेशानी का सामना, व्यापार हो रहा प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
तिगांव। खेड़ी पुल से खेड़ी मोड़ तक ग्रेटर फरीदाबाद में पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाई गई सड़क पर पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। सड़क किनारे नाली या ड्रेनेज सिस्टम न होने के कारण पानी भरा होने पर यहां की स्थिति बेहद खराब हो जाती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे बसे दुकानदार, कॉलोनियां और सोसाइटी के निवासी लंबे समय से इस समस्या से जूझ रहे हैं। पानी रुकने के कारण न केवल आवागमन प्रभावित होता है बल्कि गंदगी और कीचड़ से लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो जाता है।
जलभराव का व्यापार पर पड़ रहा असर
दुकानदारों ने बताया कि बारिश के दिनों में सड़क पर पानी भरने से उनके व्यापार पर भी असर पड़ता है। ग्राहक सड़क किनारे जमा पानी और कीचड़ के कारण दुकानों तक पहुंचने से बचते हैं, जिससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी की कार्यशैली पर उठे सवाल
सोसाइटी और कॉलोनी वासियों का कहना है कि इस समस्या को लेकर वे कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि करोड़ों रुपये खर्च कर सड़कों का निर्माण तो किया जाता है, लेकिन जल निकासी सिस्टम पर ध्यान नहीं दिया जाता, बनने के कुछ समय बाद ही ये नालियां बंद हो जाती है । जिससे जनता को हर बार परेशानी झेलनी पड़ती है। लोगों ने मांग की है कि पीडब्ल्यूडी तुरंत प्रभाव से सड़क किनारे नालियों का निर्माण करवाएं, ताकि पानी की निकासी सही तरीके से हो सके और सड़क पर आवागमन सुचारू बना रहे।
—-- -
सड़क निर्माण के समय जमीन की लेबलिंग और आसपास की कॉलोनियों की स्थिति को देखते हुए ड्रेनेज की योजना बनाई गई थी, लेकिन कुछ जगहों पर अवैध निर्माण और अतिक्रमण के कारण पानी निकासी की समस्या बनी हुई है। विभाग जल्द ही सर्वे करवाकर जिन स्थानों पर पानी रुकने की समस्या है वहां अस्थायी समाधान किया जाएगा और भविष्य में स्थायी ड्रेनेज सिस्टम बनाने की योजना पर भी काम होगा। - प्रकाश लाल, कार्यकारी अभियंता, पीडब्ल्यूडी

—