फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   There is a possibility of spread of dengue and malaria due to rain water accumulated in the streets

Faridabad News: गलियों में जमा बारिश के पानी से डेंगू-मलेरिया फैलने की आशंका

Sat, 02 Aug 2025 12:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
There is a possibility of spread of dengue and malaria due to rain water accumulated in the streets
जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण बढ़ सकती है परेशानी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में लगातार हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। नालों की सफाई न होने और जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण सड़कों, गलियों और पार्कों में पानी जमा है। यह ठहरा हुआ पानी अब लोगों की सेहत पर भारी पड़ सकता है। इससे डेंगू, मलेरिया और जल जनित बीमारियों के फैलने की आशंका है।

बदबूदार पानी से हो रही परेशानी


नंगला एन्क्लेव, संजय कॉलोनी, ओल्ड फरीदाबाद, डबुआ कॉलोनी, सुभाष कॉलोनी, एनआईटी-5 और सेक्टर 55 जैसे इलाकों में गलियों में पानी भरा हुआ है। जगह-जगह जलभराव के कारण पानी सड़ चुका है और बदबू फैल रही है। इस गंदे पानी में मच्छर होने की संभावना काफी ज्यादा है।
विज्ञापन


बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर सबसे ज्यादा असर

बदबूदार और दूषित जल की वजह से बच्चों में स्किन इन्फेक्शन, पेट दर्द और उल्टी-दस्त के मामले हो सकते हैं। वहीं बुजुर्गों की इम्युनिटी कमजोर होने के कारण उन्हें बुखार और सांस की तकलीफ की शिकायत हो सकती है। जानकारों का कहना है कि बीते कुछ दिनों में डेंगू और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल जनित बीमारियों का बढ़ रहा खतरा

केवल मच्छर जनित रोग ही नहीं बल्कि दूषित पानी के कारण टाइफाइड, हेपेटाइटिस-ए और गैस्ट्रो जैसे जल जनित रोगों का खतरा भी बढ़ गया है। कई स्थानों पर पीने के पानी की लाइन में गंदे पानी के रिसाव की भी शिकायतें सामने आ रही है।

स्वास्थ्य विभाग को भी होना होगा एक्टिव
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मच्छर नियंत्रण के लिए अभियान तो चलाए जा रहे हैं लेकिन अब भी कई इलाकों में पानी भरा है और वहां फॉगिंग या लार्वा स्प्रे नहीं किया गया है। लोगों का कहना है कि इसपर काम करने की जरूरत है।



जलभराव के मुख्य पॉइंट पर काम कर रहा निगम
वहीं जिन स्थानों पर अधिक जलभराव होता है निगम वहां पर लगातार काम कर रहा है। नगर निगम के कमिश्नर धीरेंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन स्थानों पर बड़े स्तर पर काम होना है वहां पर बारिश के बाद काम किया जाएगा और जहां जल्दी काम निपट सकता है वहां काम किया जा रहा है। इलाके में कहीं भी जलभराव की स्थिति लगातार नहीं बनी रहने दी जा रही है। पानी को निकालने के लिए जमीनी स्तर पर टीम एक्टिव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed