फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   There are no streetlights from Whirlpool Chowk to Mujesar Road.

Faridabad News: व्हर्लपूल चौक से मुजेसर रोड तक नहीं हैं स्ट्रीट लाइटें

Sat, 08 Aug 2026 01:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
There are no streetlights from Whirlpool Chowk to Mujesar Road.
हजारों लोगों को करना पड़ता है परेशानी का सामना, महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। व्हर्लपूल चौक से लेकर मुजेसर रोड तक दर्जनों छोटे-बड़े कारखाने हैं, जहां प्रतिदिन हजारों श्रमिक काम करने आते हैं। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं। इसके बावजूद इस पूरे मार्ग पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं होने से रात के समय सड़क पर अंधेरा छाया रहता है। इससे महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता बनी हुई है।

महिलाओं का कहना है कि शाम ढलते ही सड़क पर अंधेरा होने से आवागमन में काफी परेशानी होती है। रात की शिफ्ट में काम करने वाली महिला कर्मचारियों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अंधेरे के कारण दुर्घटना और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों का भी खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल

महिला रंभा और कविता का आरोप है कि कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन से स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि उद्योगों से जुड़े इस महत्वपूर्ण मार्ग पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं ने जल्द समाधान की मांग की

महिलाओं ने प्रशासन से जल्द से जल्द पूरे मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे न केवल सड़क सुरक्षा बेहतर होगी, बल्कि रात के समय काम करने वाली महिलाओं को सुरक्षित वातावरण भी मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed