फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   There are no public toilets for women in the main market of Ballabhgarh.

Faridabad News: बल्लभगढ़ के मुख्य बाजार में महिलाओं के लिए नहीं है सार्वजनिक शौचालय

Mon, 29 Jun 2026 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
There are no public toilets for women in the main market of Ballabhgarh.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



फरीदाबाद। बल्लभगढ़ के मुख्य बाजार में प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिलाएं खरीदारी के लिए पहुंचती हैं, लेकिन बाजार में साफ-सुथरे और व्यवस्थित सार्वजनिक शौचालय की सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। बाजार में घंटों खरीदारी करने वाली महिलाओं को जरूरत पड़ने पर शौचालय की तलाश में इधर-उधर भटकना पड़ता है। कई बार उन्हें दुकानदारों से पूछताछ करनी पड़ती है या बाजार से बाहर जाना पड़ता है, जिससे समय भी खराब होता है और असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है।




महिलाओं का कहना है कि शहर के प्रमुख बाजार में इस तरह की मूलभूत सुविधा का अभाव प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है। उनका कहना है कि स्वच्छ और सुरक्षित सार्वजनिक शौचालय महिलाओं की गरिमा और सुविधा से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है।
विज्ञापन






बाजार में खरीदारी करने में समय लगता है, लेकिन शौचालय नहीं होने के कारण जल्दी खरीदारी करनी पड़ती है। - निशा



जरूरत पड़ने पर काफी दूर जाना पड़ता है। कई बार छोटे बच्चों के साथ आने पर स्थिति और मुश्किल हो जाती है। - पिंकी


शौचालय बुनियादी जरूरत है, मुख्य बाजार में महिलाओं के लिए साफ-सुथरा सार्वजनिक शौचालय होना जरूरी है। - नीलम



शौचालय की कमी के कारण कई बार खरीदारी बीच में छोड़कर घर जाना पड़ता है। यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। - स्नेहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed