फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   There are no buses available on the Gurugram route after 8 pm.

Faridabad News: रात को 8 बजे के बाद गुरुग्राम रूट पर नहीं मिलती बस

Sat, 17 Jan 2026 12:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
There are no buses available on the Gurugram route after 8 pm.
नौकरीपेशा लोगों को करना पड़ता है परेशानी का सामना
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



बल्लभगढ़। जिले से गुरुग्राम जाने वाले यात्रियों को रात 8 बजे के बाद बस नहीं मिलती है। रात को बस सेवा नहीं होने की वजह से नौकरीपेशा लोगों को काफी परेशानी होती है। ऐसे में यात्री अवैध रूप से चलने वाली कैब में सफर करने को मजबूर हैं। अवैध रूप से चल रहे वाहनों में सफर के दौरान गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर कई बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं।



बस डिपो से हर नौ मिनट के अंतराल पर गुरुग्राम रूट पर रोडवेज बस के अलावा निजी बसों का संचालन किया जाता है। रोडवेज बसों की संख्या पर्याप्त होने के बावजूद सुबह व शाम के समय नौकरीपेशा यात्रियों को काफी परेशानी का समाना करना पड़ता है। सुबह के समय आठ बजे से नौ बजे तक रोडवेज बस का संचालन नहीं होता है। जिस वजह से यात्रियों को निजी बस का सहारा लेना पड़ता है। इस समस्या को लेकर आए दिन यात्री उच्च अधिकारियों से शिकायत करते हैं। उसके बावजूद विभाग की ओर से रोडवेज बसों का संचालन नहीं किया जाता है। डिपो के संस्थान प्रबंधक का कहना है कि स्टाफ की कमी के कारण सुबह व शाम के समय बसों का संचालन करने में परेशानी होती है। स्टाफ की कमी पूरी होने के बाद देर रात वाली बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन






ऑफिस से छुट्टी 7 बजे होती है। मैं साढ़े सात व आठ बजे तक डिपो पहुंचती हूं लेकिन रात को रोडवेज बस नहीं होने की वजह से उनको आए दिन कैब का सहारा लेना पड़ता है। उनको डर भी लगता है कि कहीं काेई हादसा ना हो जाए। - पूजा, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन



सुबह के समय नौकरी पर जाने के लिए रोडवेज बस का इंतजार किया जाता है लेकिन बस नहीं होने पर निजी बस के जरिये नौकरी पर जाना पड़ता है। - निशा, बल्लभगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed