फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   There are no bus stops even at major locations, people depend on autos and cabs

Faridabad News: प्रमुख स्थानों पर भी नहीं हैं बस स्टॉप, ऑटो और कैब पर निर्भर लोग

Thu, 12 Mar 2026 01:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
There are no bus stops even at major locations, people depend on autos and cabs
रोजाना हजारों यात्रियों को करना पड़ता है परेशानी का सामना, बसें चलने के बावजूद नहीं मिल रहा लाभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर के कई व्यस्त इलाकों में बस स्टॉप की कमी यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। नीलम चौक, हार्डवेयर चौक और बड़खल जैसे प्रमुख स्थानों पर व्यवस्थित बस स्टॉप नहीं होने के कारण रोजाना हजारों यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इन मार्गों पर सरकारी बसें चलने के बावजूद यात्रियों को सड़क किनारे खड़े होकर बस का इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में कई बार उन्हें ऑटो चालकों को मनमाना किराया देना पड़ता है।

इंडस्ट्रियल एरिया सोहना रोड, मुजेसर, लखानी चौक और सेक्टर-55/58 जैसे क्षेत्रों में भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इन इलाकों में बड़ी संख्या में कर्मचारी रोजाना काम पर जाते हैं, लेकिन बस स्टॉप न होने के कारण उन्हें असुरक्षित तरीके से सड़क किनारे खड़े होकर बस का इंतजार करना पड़ता है। कई बार बस पकड़ने के लिए यात्रियों को दौड़ लगानी पड़ती है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है और ट्रैफिक भी प्रभावित होता है।
विज्ञापन


यात्रियों का कहना है कि बस स्टॉप की कमी के कारण उन्हें मजबूरन निजी बसों, ऑटो, कैब और अन्य निजी परिवहन साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे रोजाना का सफर महंगा पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि शहर के प्रमुख चौक और औद्योगिक क्षेत्रों में जल्द से जल्द व्यवस्थित बस स्टॉप बनाए जाएं ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बस स्टॉप नहीं होने से सड़क किनारे खड़े रहना पड़ता है, मजबूरन ऑटो से महंगा किराया देकर जाना पड़ता है।-अखिल
कई बार बस पकड़ने के लिए दौड़ना पड़ता है, इससे हादसे का खतरा बना रहता है।-भीम
बस स्टॉप की कमी के कारण रोजाना कैब या निजी बसों का सहारा लेना पड़ रहा है।-दिव्या
नीलम और हार्डवेयर चौक जैसे बड़े इलाकों में भी बस स्टॉप नहीं होना यात्रियों के लिए बड़ी समस्या है।- राहुल सैनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed