{"_id":"6afb5c43d3f4c9f0e90950aa","slug":"there-are-no-bus-queue-shelters-at-busy-intersections-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-85529-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: भीड़भाड़ वाले चौराहों पर नहीं हैं बस क्यू शेल्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: भीड़भाड़ वाले चौराहों पर नहीं हैं बस क्यू शेल्टर
विज्ञापन
, खड़े होकर बसों का इंतजार करने को मजबूर यात्री
बीके, मस्जिद चौक, अजरौंदा और ओल्ड फरीदाबाद चौक पर यात्रियों को नहीं मिल रही बैठने की सुविधा
बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन शहर के कई प्रमुख चौराहों पर यात्रियों के लिए बस क्यू शेल्टर तक नहीं हैं। इसके चलते लोगों को सड़क किनारे खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को काफी परेशानी होती है। बीके चौक, मस्जिद चौक, अजरौंदा चौक और ओल्ड फरीदाबाद चौक जैसे व्यस्त स्थानों पर यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है।
शहर के व्यस्त बीके चौक, मस्जिद चौक पर रोजाना बड़ी संख्या में यात्री गुरुग्राम जाने के लिए बसों का इंतजार करते हैं। यहां एफएमडीए की ओर से नगर बस सेवा के लिए क्यू शेल्टर की व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में यात्रियों को सड़क किनारे खड़े होकर बस का इंतजार करना पड़ता है। गर्मी, सर्दी और बारिश के मौसम में उनकी परेशानी और बढ़ जाती है। बैठने की सुविधा नहीं होने से बुजुर्ग यात्रियों को विशेष रूप से दिक्कत होती है।
इसी तरह दिल्ली-आगरा हाईवे स्थित अजरौंदा चौक पर भी रोजाना बड़ी संख्या में लोग बस और ऑटो में सवार होने के लिए खड़े रहते हैं। यहां भी यात्रियों के लिए व्यवस्थित बस क्यू शेल्टर नहीं है। ओल्ड फरीदाबाद चौक पर भी यही स्थिति बनी हुई है। अजरौंदा और ओल्ड फरीदाबाद चौक से कुछ दूरी पर बस क्यू शेल्टर बनाया गया है। इस वजह से चौक पर बसों का इंतजार करने वाले यात्रियों को इसका कोई खास लाभ नहीं मिल पा रहा है। एनआईटी-एक निवासी भावना ने बताया कि उन्हें अक्सर गुरुग्राम जाना पड़ता है। इसके लिए बीके चौक से बस पकड़नी होती है, लेकिन वहां यात्रियों के बैठने या धूप और बारिश से बचने की कोई व्यवस्था नहीं है। काफी देर तक खड़े होकर बस का इंतजार करना पड़ता है। प्रशासन को ऐसे प्रमुख चौराहों पर बस क्यू शेल्टर बनाने चाहिए, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके। एफएमडीए के कार्यकारी अभियंता केएस पठानिया ने बताया कि काफी जगह बस क्यू शेल्टर बने हुए हैं। यदि कहीं पर दिक्कत है तो सर्वे कर बनाने की तैयारी की जाएगी।