फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   There are holes in the water drain on Mohana Marg, water is flowing

Faridabad News: मोहना मार्ग पर वाटर ड्रेन में हो गए छेद, बह रहा पानी

Mon, 28 Jul 2025 01:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
There are holes in the water drain on Mohana Marg, water is flowing
पानी बहने के कारण दयालपुर के अलावा अन्य गांवों की सड़कें भी टूटने लगीं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए मोहना मार्ग को चार लेन का बनाने का काम लगभग पूरा हो गया है। गांव दयालपुर के पास ठेकेदार ने वाटर ड्रेन भी बनाई है। उसमें खराब सामग्री के प्रयोग की वजह से जगह-जगह छेद हो गए हैं। छेद होने के कारण ड्रेन से पानी बह रह है। पानी बहने की वजह से गांव दयालपुर के अलावा अन्य गांवों की सड़कें भी जगह-जगह से टूट गई हैं।

बल्लभगढ़-मोहना रोड को केजीपी एक्सप्रेसवे से बाईपास रोड जोड़ने का काम करती है। बाईपास रोड से केजीपी एक्सप्रेसवे तक सड़क की लंबाई 12 किलोमीटर है। बाईपास रोड से शुरू होने के बाद सड़क गांव चंदावली, मच्छगर, दयालपुर व अटाली को पार करते हुए गांव मौजपुर के पास केजीपी एक्सप्रेसवे से मिलती है। गांवों के बाहर तारकोल की सड़कें बनी हुई हैं और गांवों के अंदर के हिस्सों में सीमेंट की । केजीपी एक्सप्रेसवे बनने के बाद इस सड़क पर काफी ट्रैफिक बढ़ गया है और रोजाना हजारों की संख्या में वाहन गुजरते हैं। इनमें भारी वाहनों की संख्या अधिक होती है। इस वजह से जाम की समस्या बनी रहती थी। अब सड़क को चार लेन का करने का कार्य लगभग पूरा हो गया है लेकिन ठेकेदार की ओर से सड़क और वाटर ड्रेन को बनाने के लिए घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है ।
विज्ञापन


----------

लोगों को हो रही परेशानी



गांव दयालपुर के लोगों का आरोप है कि गांव में जो सड़क बनाई गई है वह कुछ समय के बाद ही भारी वाहनों के आवागमन के चलते टूटने लगी । जिसको लेकर विभाग को अवगत करवाया तो ठेकेदार ने औपचारिकता करते हुए पेच वर्क कर दिया। कुछ समय के बाद दोबारा से सड़क टूटने लगी। इसके अलावा सड़क के किनारे बनी वाटर ड्रेन में भी जगह जगह छेद हो रहे हैं। जिसमें से पानी इस तरह से बाहर निकल रहा है कि मानों अंदर से कोई नल चल रहा हो। इसकी वजह से सड़क किनारे बने मकानों में रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। इस समस्या को लेकर कई बार अवगत करवाया जा चुका है लेकिन कोई समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------



अगर ठेकेदार की ओर से निर्माण कार्य में खराब सामग्री का इस्तेमाल किया है तो उसको लेकर जांच की जाएगी। - सचिन कुमार, डीजीएम, हरियाणा स्टेट रोड एंड ब्रिज डेवलपमेंट कॉरपोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed