फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Then the city air started getting contaminated

फिर बढ़ने लगा प्रदूषण का स्तर

Sun, 29 Nov 2020 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Then the city air started getting contaminated
फरीदाबाद। तीन दिन राहत के बाद शहर में प्रदूषण का स्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। रविवार को फरीदाबाद में प्रदूषण का स्तर एक बार फिर से मध्यम श्रेणी में पहुंच गया है। यहां पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 236 दर्ज किया गया, जो शनिवार की तुलना में 65 अंक अधिक है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले शहर में प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में पहुंच गया था। तीन दिन पहले तेज हवा के चलने से इसमें फिर से कमी आई थी। अब पिछले दो दिन से इसमें फिर से वृद्धि होना शुरू हो गई है। रविवार को हवा की गति काफी धीमी हो गई। इसकी वजह से प्रदूषण के कण एक जगह पर इकट्ठा होना शुरू हो गए हैं। इससे एक बार फिर प्रदूषण बढ़ने लगा है और एक्यूआई का स्तर खराब श्रेणी में पहुंच गया है। शनिवार को फरीदाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 171 दर्ज किया गया था, जो रविवार को लगभग 65 अंक बढ़ गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी सूची के अनुसार, रविवार को फरीदाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक 236 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सेक्टर-16ए क्षेत्र की हवा सबसे अधिक खराब रही। यहां पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 252 दर्ज किया गया। वहीं, सेक्टर 11 क्षेत्र का 249 व सेक्टर-30 का वायु गुणवत्ता सूचकांक 229 और एनआईटी का वायु गुणवत्ता सूचकांक 224 दर्ज किया गया। बल्लभगढ़ क्षेत्र का वायु गुणवत्ता सूचकांक 159 दर्ज किया गया। यह काफी अच्छी श्रेणी मानी जाती है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी दिनेश कुमार ने कहा कि प्रदूषण का स्तर एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो गया है। हवा धीमी चल रही है, जिसकी वजह से प्रदूषण के कण एक जगह एकत्रित हो रहे हैं। इस कारण प्रदूषण संबंधित गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed