फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   their are 25 candidates in the ground of loksabha election

Faridabad News: तीन प्रत्याशियों के नामांकन रद्द, चुनावी मैदान में 25 उम्मीदवार

Tue, 07 May 2024 11:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
their are 25 candidates in the ground of loksabha election
मंगलवार को की गई जांच, एक प्रत्याशी ने भरा था दो सेट नामांकन, जिसे रद किया गया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। अब 25 उम्मीदवार फरीदाबाद लोकसभा चुनावों में अपना दम दिखाएंगे। मंगलवार को नामांकन की अंतिम तिथि पर नामांकन पत्रों के परीक्षण के बाद चार प्रत्याशियों के नामांकन रद्द किए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि लोकसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ने वाले 25 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही मिले हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि 29 अप्रैल को अधिसूचना जारी होने के बाद लोकसभा उम्मीदवारों के नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। नामांकन भरने की प्रकिया सोमवार तक जारी रही। मंगलवार को सभी प्राप्त नामांकन की जांच की गई। उन्होंने बताया कि पांच राज्य एवं राष्ट्रीय दलों के नामांकन पत्र सही मिले हैं। इनमें बहुजन समाज पार्टी से किशन ठाकुर, भारतीय जनता पार्टी से कृष्णपाल, जननायक जनता पार्टी से नलिन हुड्डा, इंडियन नेशनल कांग्रेस से महेंद्र प्रताप और इंडियन नेशनल लोकदल से सुनील तेवतिया के नामांकन पत्र सही मिले हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने आगे बताया कि जिन उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही मिले हैं। उनमें 13 पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनीतिक दल में पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) से बृजबाला, राष्ट्र निर्माण पार्टी से भारत भूषण, राष्ट्रीय विकास पार्टी से महेश प्रताप शर्मा, अखिल भारतीय किसान मजदूर पार्टी से रणधीर सिंह, बहुजन मुक्ति पार्टी से लेखराम, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी श्याम सुंदर, लोकतांत्रिक जनशक्ति पार्टी से शकीला हुसैन, किसान मजदूर संघर्ष पार्टी से शिव नारायण दुबे, जन शक्ति दल से स्वतंत्र सिंह, बुलंद भारत पार्टी से सत्य देव यादव, आरक्षण विरोधी पार्टी से सुमित कुमार, आदिम भारतीय दल से हरि शंकर राजवंश, सम्राट मिहिर भोज समाज पार्टी से ज्ञान चंद के नामांकन पत्र सही मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed