फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Theft occurred after leaving home for five minutes

पांच मिनट के लिए घर छोड़ने पर हो गई चोरी

Sat, 13 Mar 2021 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Theft occurred after leaving home for five minutes
फरीदाबाद। शहर में चोरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि मात्र पांच मिनट के लिए भी अगर आप घर को खाली छोड़कर गए तो चोर मौका लगाकर तिजोरी खाली कर सकते हैं। ऐसा एक मामला सारन थाना क्षेत्र में देखने को मिला। परिवार के घर से बाहर निकलते ही चोर घर में घुस गए। पांच मिनट के अंदर घर से 50 हजार रुपये व अन्य सामान चोरी कर ले गए। कुछ देर बाद जब परिवार के लोग जब वापस आए तो उन्हें चोरी का पता लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव सारन निवासी सुनील कुमार चौबे ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि घर के पास ही उनका मनी ट्रांसफर केंद्र है। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे उनकी पत्नी व बच्चे घर पर ताला लगाकर केंद्र पर आ गए थे। कुछ देर बाद सुनील खाना खाने घर गए तो उन्होंने देखा कि घर में सारा सामान बिखरा हुआ था और अलमारी से 50 हजार रुपये , दो मोबाइल फोन व कुछ जरूरी कागजात गायब थे। मामले की जानकारी के लिए उन्होंने आसपास के पड़ोसियों से पूछताछ की। एक पड़ोसी के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में उन्होंने पाया कि जैसे ही उनकी पत्नी व बच्चे घर से बाहर निकले, उसके पांच मिनट के अंदर ही दो चोर घर में घुस गए और कुछ ही मिनटों में सामान चोरी कर भाग गए। थाना सारन पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed