{"_id":"689b91b3669b7e9f7a0cff0c","slug":"the-youth-who-went-to-intervene-was-attacked-with-a-sword-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-49032-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बीच बचाव करने गए युवक पर किया तलवार से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बीच बचाव करने गए युवक पर किया तलवार से हमला
विज्ञापन
हाथ की कलाई कटी, अस्पताल में उपचाराधीन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गांव सोतई में दो गुटों के बीच में हो रहे लड़ाई में बीच बचाव करवाने गए युवक के ऊपर आरोपियों ने तलवार से हमला कर दिया। इससे उसकी हाथ की कलाई कट गई। युवक को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव सोतई निवासी मनोज ने बताया कि उनके दादा दो भाई थे। 10 अगस्त की रात को उनके चचेरे भाइयों के बीच में किसी बात को लेकर कहासुनी चल रही थी। वह बीच बचाव करने के लिए चले गए। तभी आरोपी प्रहलाद, सौरव, मित और गौतम ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों ने उनको जान से मारने की नियत से तलवार से हमला करने की कोशिश की। उस पर उन्होंने अपना बचाव करते हुए हाथ आगे कर दिया और तलवार से उनके बाएं हाथ की कलाई कट गई।