{"_id":"61b0ea4326db5a356214ca35","slug":"the-youth-in-the-car-fired-for-delay-in-giving-cigarettes-faridabad-news-noi620241493","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिगरेट देने में देरी करने पर कार सवार युवक ने चलाई गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिगरेट देने में देरी करने पर कार सवार युवक ने चलाई गोली
विज्ञापन
फरीदाबाद। सिगरेट मिलने में देरी होने पर कार सवार युवक ने पिस्टल निकालकर दुकानदार पर गोली चला दी। हालांकि दुकानदार बाल-बाल बच गया। गोली दीवार पर जाकर लगी। मंगलवार देर रात बीके चौक पर हुई फायरिंग से दहशत फैल गई। एसीपी बड़खल समेत पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
सेक्टर-49 सैनिक कॉलोनी निवासी मधुर भाटिया बीके चौक पर आमलेट की दुकान चलाते हैं। मंगलवार देर रात तकरीबन 11:50 बजे वह दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे। उनका छोटा भाई दीपांशु और अन्य दो साथी भी वहां मौजूद थे। इसी दौरान कार सवार युवक आए। कार से उतरकर एक युवक दुकान पर पहुंचा और 200 रुपये का नोट मधुर भाटिया की तरफ फेंकते हुए सिगरेट की डिब्बी मांगी। दुकानदार ने सिगरेट की छोटी डिब्बी दे दी। इस पर युवक भड़क गया और गाली-गलौज करते हुए दुकानदार मधुर भाटिया से बड़ी डिब्बी मांगी। गाली गलौज का विरोध करते हुए दुकानदार ने बड़ी डिब्बी देने की बात कही। इसी दौरान कार में बैठा हुआ दूसरा युवक उतर कर आया और पिस्टल निकालते हुए दुकानदार पर गोली चला दी। निशाना चूकने के कारण दुकानदार मधुर भाटिया बाल-बाल बच गए। गोली दीवार में जा लगी। कार सवार चार युवकों में से एक ने दुकानदार को धमकी देते हुए कहा कि मेरा नाम मनोज मच्चगर है, जिससे भी शिकायत करनी होगी कर लेना। इसके बाद पिस्टल लहराते हुए आरोपी युवक कार में बैठकर मौके से भाग गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई।
सूचना पर एसीपी बड़खल, एसएचओ एसजीएम नगर, पुलिस चौकी नं. 3 प्रभारी तथा क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद दुकानदार मधुर भाटिया की शिकायत पर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने जांच के दौरान आस-पास की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया आरोपियों के बारे में अहम सुराग मिले हैं।