फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The work of installing 35 feet gate on NHPC underpass will start from tomorrow.

Faridabad News: कल से एनएचपीसी अंडरपास पर 35 फीट के गेट लगने का शुरू होगा काम

Tue, 24 Sep 2024 01:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
The work of installing 35 feet gate on NHPC underpass will start from tomorrow.
ओल्ड फरीदाबाद और एनएचपीसी अंडरपास पर साइन बोर्ड भी लगाए जाएंगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास पर भरे बारिश के पानी में डूबने से दो बैंक कर्मियों की मौत के बाद अब शहर के अंडरपासों पर गेट लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास पर गेट लगाने के बाद अब कल बुधवार से एनएचपीसी अंडरपास पर भी गेट लगा दिया जाएगा। बारिश होने की दशा में पानी भरने पर इन गेटों को बंद कर वाहनों की आवाजाही रोक दी जाएगी।
राष्ट्रीय राजमार्ग-19 से सटे हुए ओल्ड फरीदाबाद की तरह ही एनएचपीसी अंडरपास पर जलजमाव हो जाता है। ओल्ड फरीदाबाद की तरह ही यहां भी पानी में अक्सर गाड़ियां फंस जाती हैं। ऐसे में निगम की ओर से यहां भी गेट लगाए जाएंगे। फरीदाबाद नगर निगम की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार बुधवार से राष्ट्रीय राजमार्ग-19 से सटे हुए एनएचपीसी अंडरपास पर गेट लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। यहां स्टेनलेस स्टील का करीब 35 फुट लंबाई का गेट लगाया जाएगा। गेट बनवाने का ऑर्डर दे दिया गया था। बुधवार को गेट तैयार होने पर इसके लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा। इसके अलावा दोनों ओर साइन बोर्ड भी लगाया जाएंगे, जिससे सभी वाहन चालकों को जानकारी हो सके।
विज्ञापन

दूसरी तरफ, ओल्ड फरीदाबाद में शनिवार को ही गेट लगाने के बाद वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई थी। यहां पर जल्द ही साइन बोर्ड लगाने का भी कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
एनएचपीसी अंडरपास पर बुधवार से गेट लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। यह करीब 35 फुट लंबाई के स्टेनलेस स्टील के गेट होंगे। इसके अलावा ओल्ड फरीदाबाद और एनएचपीसी अंडरपास पर साइन बोर्ड लगाने का भी कार्य किया जाएगा।

नितिन कादियान, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed