फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The Women's Commission recommended sending the SP on leave till the investigation continues

Faridabad News: महिला आयोग ने जांच जारी रहने तक एसपी को छुट्टी पर भेजने की सिफारिश की

Wed, 30 Oct 2024 01:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
The Women's Commission recommended sending the SP on leave till the investigation continues
14 महिला पुलिसकर्मियों से छेड़छाड़ का आरोप, प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष को बयान दर्ज कराने पहुंचे आईपीएस अधिकारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। 14 पुलिसकर्मियों से छेड़छाड़ मामले में एनआईटी-5 स्थित राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया के कार्यालय में मंगलवार को प्रदेश के एक जिले के एसपी (आईपीएस अधिकारी) अपना बयान दर्ज कराने पहुंचे। प्रदेश के एक जिले में तैनात आईपीएस अधिकारी ने अपने बयान में आरोपों को झूठा और निराधार बताया। महिला आयोग की अध्यक्ष ने जांच जारी रहने तक उनकाे जिले से स्थानांतरित करने या छुट्टी पर भेजने के लिए डीजीपी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, गृहमंत्री को पत्र लिखा है।

प्रदेश के एक जिले में 14 महिला पुलिसकर्मियों के यौन शोषण के आरोप पर प्रदेश महिला आयोग जांच कर रहा है। महिला आयोग की अध्यक्ष के सामने प्रदेश के एक जिले के आईपीएस अधिकारी ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि ने उनके खिलाफ साजिश रची गई है। वह किसी भी महिला पुलिसकर्मी से न तो मिले हैं और न ही मोबाइल पर कभी बात हुई है। इस दौरान महिला आयोग की अध्यक्ष ने उनसे करीब एक घंटे पूछताछ की है।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रही फतेहाबाद की आईपीएस अधिकारी आस्था मोदी इस दौरान मौजूद नहीं हो पाई। एसपी के बयान दर्ज कराने के दौरान वह वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये ऑनलाइन पूछताछ में मौजूद रहीं। रेनू भाटिया ने बताया कि बयान के बाद मुख्यमंत्री और डीजीपी को पत्र भेजकर एसपी का स्थानांतरण या छुट्टी पर भेजने की सिफारिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेनू भाटिया ने बताया कि दिवाली के चलते प्रदेश भर में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगी है। ऐसे में जांच की रफ्तार पर थोड़ा ब्रेक लगा है। दिवाली के बाद सात नवंबर को पांच महिला पुलिस कर्मियाें को अपना बयान देने के लिए बुलाया गया है।
----
एसपी ने यू-ट्यूबर पर टारगेट करने का आरोप लगाया
आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया को आईपीएस अधिकारी ने बताया कि एक यू-ट्यूबर उन्हें टारगेट कर रहा है। जिस ई-मेल से आरोपों वाला पत्र भेजा गया, अब वह डिलीट कर दिया गया है।
------
अबतक चालीस महिला पुलिस कर्मियों से हुई पूछताछ
रेनू भाटिया ने बताया कि मामले की जांच कर रही आईपीएस अधिकारी व फतेहाबाद के एसपी से वीडियो कांफ्रेंसिंग पर बात की गई और उनसे जांच की रिपोर्ट मांगी गई। जांच अधिकारी आस्था मोदी ने बताया कि उन्होंने अबतक करीब 40 महिला पुलिस कर्मियों का बयान दर्ज किया है।

-----
जिले की सभी महिला पुलिस कर्मियों से होगी पूछताछ
आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने बताया कि जिस जिले में आईपीएस अधिकारी एसपी के पद पर तैनात हैं, वहां करीब 150 के आसपास महिला पुलिस कर्मी कार्यरत हैं। आरोप की गंभीरता को देखते हुए जांच अधिकारी जिले की सभी महिला पुलिस कर्मियों का बयान दर्ज करेंगी। जांच अधिकारी उन पुलिस कर्मियों का भी बयान दर्ज करेंगी जिन पुलिसकर्मियों पर महिला पुलिसकर्मियों ने सांठगांठ करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed