फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The woman was blackmailing him, the financier committed suicide by jumping in front of a train

Faridabad News: ब्लैकमेल कर रही थी महिला, फाइनेंसर ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Thu, 13 Mar 2025 12:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
The woman was blackmailing him, the financier committed suicide by jumping in front of a train
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन पर हनीट्रैप के शिकार एक फाइनेंसर ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मृतक फाइनेंसर की पहचान सेक्टर 55 निवासी संपन्न कुमार (45) के रूप में हुई है। मृतक के फाैजी भाई की शिकायत पर जीआरपी ने आरोपी महिला नीतू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

आरोपी महिला सेक्टर 56 ए में अपने परिवार के साथ रहती है। मृतक महिला के संपर्क में कैसे आया, इस बात की जानकारी किसी को नहीं है। मृतक के भाई पवन कुमार शर्मा ने अपनी शिकायत में बताया है कि वह सेना में सूबेदार के पद पर कार्यरत हैं। 10 मार्च को छोटे भाई संपन्न कुमार से फोन पर बात हुई थी। उस दौरान वह काफी परेशान लग रहा था। पूछने पर उसने बताया था कि नीतू नाम की महिला बार-बार परेशान कर रही है और ब्लैकमेल करती है और बार बार पैसे मांगती है। छोटे भाई ने बताया था कि वह महिला को पहले काफी पैसे और जेवरात दे चुका है। फिर भी मुझे काफी परेशान करती है। उसने संपन्न कुमार को धमकी दी थी कि तुझे मैं कहीं का नहीं छोडूंगी। इसी से परेशान होकर भाई संपन्न ने मंगलवार सुबह ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मंगलवार सुबह करीब छह बजकर 35 मिनट पर पलवल की ओर प्लेटफार्म के अंतिम छोर पर एक युवक के ट्रेन के आगे कूदने की सूचना मिली थी। इस दौरान वहां पहुंचने पर मौके पर संपन्न का शव मिला। उन्होंने बताया कि मृतक के जेब से एक मोबाइल फोन मिला। फोन पर घर वालों की कॉल आ रही थी इसी से उसकी पहचान हो सकी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed