फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The wedding party created a ruckus when the DJ was stopped at the marriage garden.

Faridabad News: मैरिज गार्डन में डीजे बंद कराने पर बरातियों ने मचाया उत्पात

Wed, 25 Feb 2026 11:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
The wedding party created a ruckus when the DJ was stopped at the marriage garden.
सुपरवाइजर व मैनेजर को बुरी तरह पीटकर घायल किया, एफआईआर दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मथुरा रोड स्थित एक मैरिज गार्डन में शादी की खुशियां उस वक्त फीकी पड़ गईं जब बरातियों ने जमकर उत्पात मचाया। मामला तेज आवाज में बज रहे संगीत को बंद कराने से शुरू हुआ जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। नशे में धुत बरातियों ने मैरिज गार्डन के कर्मचारियों पर हमला बोल दिया और सुपरवाइजर व मैनेजर को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि शिकायत पर ओल्ड थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

गार्डन मालिक ने पुलिस को बताया कि 20 फरवरी की रात वहां एक शादी समारोह चल रहा था। इसी दौरान वर पक्ष की ओर से करीब 10-15 युवक नशे की हालत में हंगामा करने लगे। गार्डन स्टाफ ने जब उन्हें वहां शराब पीने से टोका तो वे उलझ पड़े और तेज आवाज में डीजे बजाकर नाचते रहे। रात करीब साढ़े दस बजे जब नियमों का हवाला देते हुए संगीत बंद कराया गया तो बराती आपा खो बैठे और स्टाफ को धमकियां देने लगे। विवाद बढ़ता देख जब सुपरवाइजर नितिन और मैनेजर सुनील समझाने पहुंचे तो बरातियों ने उन पर लात-घूंसों और खाली बोतलों से हमला कर दिया।
विज्ञापन


इस हमले में दोनों घायल हो गए जिन्हें तुरंत सेक्टर-19 के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक को छुट्टी दे दी जबकि दूसरे को आराम की सलाह दी गई है। पुलिस का कहना है कि गार्डन में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है ताकि हुड़दंग करने वाले बरातियों की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed