फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The weather became pleasant due to drizzling rain

रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहाना

Wed, 22 Sep 2021 11:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
The weather became pleasant due to drizzling rain
फरीदाबाद। शहर का मौसम पिछले दो दिनों से परिवर्तनशील बना हुआ है। बुधवार को भी सुबह से घने बादल छाए रहे। रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना बना रहा। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। लेकिन सड़कों पर गड्ढों में भानी जमा होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह बारिश होने के बाद मौसम लगभग साफ हो गया था। तापमान में भी वृद्धि होना शुरू हो गई थी। मंगलवार को अधिकतर तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, लेकिन बुधवार से मौसम में फिर से बदलाव आया है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे नौकरी पेशा लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर यातायात धीमा हो गया। कई लोग बारिश से बचते नजर आए। वहीं कुछ लोगों ने रिमझिम बारिश का लुत्फ उठाया। वहीं, दिन में हवा चलती रही। हवा में ठंडक होने से लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली रही।
विज्ञापन

सुबह और शाम के मौसम में भी बदलाव देखने को मिला। सड़कों बने गहरे-गहरे गड्ढों ने भी लोगों की परीक्षा ली। शहर में हार्डवेयर-सोहना रोड, सेक्टर-10-11, 12, व्हर्लपूल रोड, आयशर रोड, सेक्टर-24 औद्योगिक सड़क की हालत खराब बनी हुई है। बुधवार को बारिश के बाद इन सड़कों पर यातायात धीमा हो गया। गड्ढों के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। हालांकि कुछ जगह नगर निगम ने गड्ढों को भरने का काम शुरू कर दिया है। सेक्टर-10, 11, 12 और हार्डवेयर प्याली रोड की अभी तक किसी अधिकारी ने सुध नहीं ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
शहर की सभी सड़कों के गड्ढों को भरने के लिए अधिकारियों को आदेश जारी किए गए है। बारिश के बाद सड़कों की मरम्मत का काम शुरू किया जाएगा। इसके बाद लोगों को कोई परेशानी नहीं होगी। - यशपाल यादव, निगमायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed