फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The water kept pouring out of the bucket and tub overnight

रातभर बाल्टी और टब से निकालते रहे पानी

Sun, 08 Aug 2021 07:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 07:48 PM IST
विज्ञापन
The water kept pouring out of the bucket and tub overnight
फरीदाबाद एयरफोर्स रोड पर भरा बरसात का पानी उससें गुजरते मोटरसाईकिल सवार । - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। मानसून में जलभराव से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा किए गए बड़े-बड़े दावों की थोड़ी देर होने वाली बरसात में ही पोल खुल गई। एक घंटे की बारिश में लोगों को पता लग गया कि अभी तक नगर निगम जो तैयारियों के नाम पर झूठे दिखावे कर रहा था उसकी असलियत क्या है। ड्रेनेज सिस्टम खराब होने की वजह से बारिश में पूरा शहर तालाब बन गया। कई घरों में पानी घुस गया तो लोग रातभर बाल्टी और टबों से पानी निकालकर बाहर फेंकते रहे।
विज्ञापन

सड़कें पानी से लबालब हो गईं। इससे हाईवे पर यातायात व्यवस्था ठप हो गई। पर्वतिया कॉलोनी 60 फुट रोड पर एक बार फिर नाव चलाने की नौबत आ गई। यही हालत शहर व कॉलोनियों में अन्य जगह देखने को मिली। नगर निगम पिछले एक माह से गौंछी ड्रेन की सफाई के दावे कर रहा था। अतिरिक्त आयुक्त वैशाली शर्मा और मुख्य अभियंता रामजी लाल ने अपनी टीम के साथ ड्रेन का निरीक्षण भी किया था। सफाई का काम भी चालू करवाया गया। काम की धीमी रफ्तार के कारण केवल एक से डेढ़ किलोमीटर ड्रेन की ही सफाई हो पाई। इसका परिणाम यह रहा है कि ड्रेन पूरी तरह से ओवरफ्लो हो गया। पिछले साल भी ड्रेन के ओवरफ्लो होने से सेक्टर और कॉलोनियों के लोगों का काफी नुकसान हुआ था। इस बार नगर निगम दावे कर रहा था कि ड्रेन को मानसून से पहले ही साफ करवा दिया जाएगा लेकिन दावे एक बार फिर धुल गए। जिसका खामियाजा लोगों को भुगताना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जलभराव से ट्रैफिक पर लगा ब्रेक
रविवार एक घंटे हुई बारिश से दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाटा चौक, अजरौंदा चौक, सेक्टर-7-8 चौक और बल्लभगढ़ चौक पर हुए जलभराव से ट्रैफिक जाम की समस्या बन गई। सबसे ज्यादा खराब हालत अजरौंदा चौक, बाटा चौक पर देखने को मिली। इसके अलावा कॉलोनियों में भी जलभराव से बुरा हाल रहा। डबुआ कॉलोनी और पर्वतिया कॉलोनी 60 फुट रोड और सेक्टर-22, 23 और सेक्टर-15ए में नाव चलाने जैसे स्थिति हो गई। यहां की सड़क पानी से लबालब थी। सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। सड़क के साथ घरों और दुकानों में पानी भरने से लोगों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता कॉलोनी में हालत खराब
जनता कॉलोनी में जलभराव से बुरा हाल देखने को मिला। कॉलोनी के स्थानीय निवासी और समाजसेवी दीपक वर्मा ने कहा कि सभी डिस्पोजल बंद पड़े हुए हैं। जेई को फोन करते हैं। वह फोन नहीं उठाता है। ऐसे में लोग पूरे दिन अपने घरों से पानी निकालते रहे। बारिश की वजह से डबुआ कॉलोनी, पर्वतिया कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी, सारन रोड पर पानी निकासी के उचित इंतजाम नहीं होने के कारण बारिश का पानी लोगों के घरों और दुकानों में भर गया। इसके साथ ही सीवर की गंदगी भी घरों में घुस गई। जिससे घरों में चारों ओर से दुर्गंध से लोगों का बुरा हाल रहा। ऐसे में रातभर लोग बाल्टी और टब के सहारे घरों से पानी निकालते रहे।
विधायक बोले, निगम अधिकारियों को नहीं कोई चिंता
नगर निगम पानी निकासी को लेकर हर साल करोड़ों रुपये खर्च करने के दावे करता है लेकिन घंटे भर की बारिश में दावे फेल हो जाते हैं। पूरा शहर पानी से लबालब है। निगम अधिकारियों को शहर की कोई चिंता नहीं है।

- नीरज शर्मा, विधायक कांग्रेस एनआईटी
निगमायुक्त बोले, पूरी टीम फील्ड में उतारी
बारिश में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए निगम की पूरी टीम को फील्ड में उतारा गया है। लगातार हुई बारिश ने परेशानी बढ़ा दी है। फिर भी सभी डिस्पोजल और मोटर के माध्यम से पानी निकाला जा रहा है।
- यशपाल यादव, आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed