फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The view of Mahakumbh of Prayagraj will be seen in Surajkund fair.

Faridabad News: सूरजकुंड मेले में देखने को मिलेगा प्रयागराज के महाकुंभ का नजारा

Sun, 19 Jan 2025 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
The view of Mahakumbh of Prayagraj will be seen in Surajkund fair.
उत्तर प्रदेश के कलाकार गंगा के किराने तपस्या में लीन साधुओं के उकेर रहे दृश्य
विज्ञापन


प्रशांत दीक्षित
फरीदाबाद। अरावली की वादियों में सात से 23 फरवरी तक अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले का आयोजन होगा। इस बार मेले में प्रयागराज के महाकुंभ का नजारा पर्यटकों को देखने को मिलेगा। मेला क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के कलाकारों ने गंगा के किराने साधुओं को तपस्या में लीन दिखाने के दृश्य उकेरने का काम शुरू कर दिया।

38वां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय मेला बहुत ही विशेष होने वाला है। इस बार पर्यटकों को प्रयागराज के महाकुंभ से लेकर जगन्नाथ पुरी की रथ यात्रा के दर्शन मेला परिसर में होंगे। मेला क्षेत्र में वाराणसी के 84 घाट पहले से मौजूद हैं। उसके पास ही उत्तर प्रदेश के कलाकारों ने प्रयागराज महाकुंभ के दृश्य बनाने शुरू कर दिए हैं। इनमें महाकुंभ क्षेत्र के गंगा तटों पर साधु तपस्या में लीन दिखाई देंगे। नागा साधु हाथ में अस्त्र लिए गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे होंगे। इस प्रकार के दृश्यों के साथ उत्तर प्रदेश के कलाकार प्रयागराज महाकुंभ क्षेत्र बनाएंगे। इससे मेले में आने वाले पर्यटक महाकुंभ के दर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन


---
भारतीय ग्रामीण जीवन का होगा अनुभव
थीम स्टेट के ओडिशा के कलाकार मेला परिसर में तैयारियों में जुटे हैं। इस बार ओडिशा के 200 से अधिक कलाकार मेले में शामिल होंगे। जो मेला में कला और संस्कृति का प्रदर्शन करेंगे। कलाकार ग्रामीण परिदृश्यों को दर्शाने वाली कलाकृतियां भी तैयार कर रहे हैं। ये कलाकृतियां मेले में आने वाले लोगों को भारतीय ग्रामीण जीवन का एक अलग ही अनुभव करवाएंगी। पर्यटकों को जगन्नाथ मंदिर और जगन्नाथ पुरी की रथ यात्रा के दर्शन भी सूरजकुंड मेले में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed