फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The thirst of the people of NIT will be quenched with the canal water of Gurugram

गुरुग्राम के नहरी पानी से बुझाई जाएगी एनआईटी के लोगों की प्यास

Wed, 11 May 2022 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
The thirst of the people of NIT will be quenched with the canal water of Gurugram
फरीदाबाद। गुरुग्राम के चंदू बुढेड़ा से नहरी पानी लाकर एनआईटी के लोगों की प्यास बुझाने की योजना है। इस प्रोजेक्ट पर 1041 करोड़ रुपये खर्च आने की संभावना है। इसे दो चरणों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पहले चरण में 280 एमएलडी और दूसरे चरण में 280 एमएलडी पानी स्मार्ट सिटी में आने की योजना है। इसकी प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी गुरुग्राम के सिंचाई विभाग और फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण को सौंपी गई है। इसके बाद सर्वे किया जाएगा। इसके लिए सिंचाई विभाग को नोडल एजेंसी बनाया गया है।
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में पेयजल की किल्लत बनी रहती है। मथुरा रोड के एक तरफ रेनीवेल और दूसरी तरफ यानी एनआईटी क्षेत्र में गुरुग्राम के चंदू बुढेड़ा से पेयजल आपूर्ति करने की योजना तैयार की जा रही है। एफएमडीए के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि इसका खाका तैयार करने की जिम्मेदारी गुुरुग्राम के सिंचाई विभाग को सौंपी गई है। योजना शुरू होने के बाद अरावली के आसपास बसे गांव, सेक्टर, सोसाइटी और एनआईटी के करीब पांच लाख से अधिक लोगों को पेयजल मिलने लगेेगा। इसे लेकर बीते दिनों एफएमडीए की मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। इसमें अधिकारियों द्वारा यह योजना प्रस्तुत की गई थी। इस योजना का विस्तृत खाका तैयार करने को कहा गया है।
विज्ञापन

भाखड़ी में बनेगा ट्रीटमेंट प्लांट
गुरुग्राम के चंदू बुढेड़ा से पानी को साफ करने के लिए भाखड़ी में प्लांट लगाया जाएगा। यहां से पानी साफ होने के बाद जिले के अन्य क्षेत्रों में आपूर्ति की जाएगी जिससे जिले में पानी की कमी को दूर किया जा सके। बताया जा रहा है कि अभी पूर्वी छोड़ से पश्चिमी छोड़ के लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है इसलिए गुरुग्राम के पानी को भाखड़ी में साफ कर आपूर्ति किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी की कमी को दूर करने के लिए सिंचाई विभाग और एफएमडीए संयुक्त रुप से प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करेंगे। जल्द ही अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
-एनडी वशिष्ठ, एफएमडीए, मुख्य अभियंता
प्रोजेक्ट पर आने वाला अनुमानित खर्च
सर्वे, साइट की जांच, नक्शा और डीपीआर : 10 करोड़ रुपये
280 एमएलडी क्षमता वाला केनाल वाटर बूस्टिंग स्टेशन : 120 करोड़ रुपये
गुरुग्राम चंदू बुढेड़ा से फरीदाबाद शहर तक 45 किलोमीटर लंबी पेयजल लाइन : 740 करोड़ रुपये
भाखरी गांव में 150 एमएलडी क्षमता वाला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट : 150 करोड़ रुपये
अन्य काम पर : 20 करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed