{"_id":"6ab01735a73245787a07b44c","slug":"the-teenager-was-lured-by-the-claim-that-she-was-being-sent-to-get-some-items-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-80576-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पापा ने सामान दिलाने को भेजा है बोलकर किशोरी को बहलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पापा ने सामान दिलाने को भेजा है बोलकर किशोरी को बहलाया
विज्ञापन
सुनसान जगह पर ले जाकर छेड़छाड़ का आरोप, पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। खेड़ीपुल थाना क्षेत्र स्थित शनि बाजार में खरीदारी करने आई 14 वर्षीय किशोरी को युवक ने पापा के नाम पर सामान दिलाने का झांसा देकर बहला-फुसला लिया। आरोपी युवक उसे साइकिल पर सुनसान स्थान पर ले गया और छेड़छाड़ की। किशोरी किसी तरह वहां से भाग आई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
पुलिस के अनुसार किशोरी खेड़ीपुल थाना क्षेत्र में किराये पर रहती है। शनिवार को वह शनि बाजार में कुछ सामान खरीदने के लिए आई थी। इसी दौरान रास्ते में एक युवक ने कहा कि उसके पिता ने सामान दिलाने के लिए भेजा है। इसके बाद युवक किशोरी को साइकिल पर बैठाकर सुनसान स्थान पर ले गया। वहां उसने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।