फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The team was happy to see the facility of labor ward of the hospital

Faridabad News: अस्पताल के लेबर वार्ड की सुविधा को देख खुश हुई टीम

Thu, 10 Aug 2023 06:12 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Thu, 10 Aug 2023 06:12 PM IST
विज्ञापन
The team was happy to see the facility of labor ward of the hospital
कायाकल्प योजना के तहत चार डॉक्टरों की टीम ने किया दौरा
विज्ञापन

- बना गया हेल्प डेस्क, मरीजों के तीमारदार भी किए वार्ड से बाहर
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। केंद्र की कायाकल्प योजना के तहत बृहस्पतिवार को अंबाला के चार डॉक्टरों की टीम ने बीके नागरिक अस्पताल का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं का मुआयना किया। टीम को सबसे ज्यादा पहली मंजिल पर बना लेबर वार्ड पसंद आया। टीम के आने से पहले ही रातों रात बीके नागरिक अस्पताल की सूरत बदल दी गई। भूतल पर हेल्प डेस्क, जच्चा-बच्चा वार्ड सहित अन्य भर्ती मरीजों के बिस्तर पर दिन के हिसाब से रंगीन चादर बिछा दी गईं। सख्ती इस कदर रही कि भर्ती मरीजों से मिलने के लिए तीमारदारों को भी टीम के जाने का इंतजार करना पड़ा।
हर साल कायाकल्प योजना के तहत बीके अस्पताल का दौरा किया जाता है। इस बार अंबाला से डॉ राहुल, डॉ मोनिका, डॉ अंकुश और नर्सिंग स्टाफ प्रवीन आए। टीम ने सबसे पहले इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया जहां उन्हें सभी सुविधाएं ठीक लगीं। टीम ने अस्पताल में बनी रेंप को लेकर कहा कि रेंप काफी खुला है, आपात स्थिति में इसके जरिए मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सकता है।
विज्ञापन

टीम को पहली मंजिल पर बने लेबर वार्ड की साफ-सफाई व सुविधाएं बहुत पसंद आई। अस्पताल में पोषण पुनर्वास केंद्र में बच्चों के स्वास्थ्य के साथ-साथ उनके रहने का भी खास इंतजाम किया गया है। बच्चों को एक ही जगह पर बंदी बनाकर नहीं रखा जा सकता, इसके लिए अस्पताल ने बच्चों के खेलने के लिए एक छोटा सा प्ले ग्राउंड भी बनाया हुआ है। अस्पताल द्वारा की यह पहल टीम को काफी पसंद आई। इसके अलावा मोर्चरी के पास बैठने के लिए शेड बनाए गए हैं, जिससे की मृतक के परिजन आराम से बैठ सकते हैं। टीम ने मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, खासतौर पर जच्चा-बच्चा स्वास्थ्य स्वास्थ्य सेवाएं, नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (नीकू) सुविधा, बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन, स्वच्छता, अस्पताल इमारत प्रबंधन, संक्रमण नियम जैसी मुद्दों का भी मूल्यांकन किया। अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सविता यादव का कहना है कि टीम ने चादरों को बदलने के लिए कहा है क्योंकि अस्पताल की चादरों की हालत काफी खराब है। उन्होंने बताया कि उच्च अधिकारियों को कई बार बजट बनाकर भेजा हुआ है लेकिन पास होकर नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नंबर वन रह चुका है बीके अस्पताल
वर्ष 2018 में केंद्रीय स्वास्थ्य योजना के निरीक्षण में बीके सिविल अस्पताल प्रथम रहा था। वर्ष 2018 के सितंबर माह में कायाकल्प टीम के दौरे के बाद दिसंबर में प्रदेश में बीके सिविल अस्पताल को अंबाला के साथ प्रथम घोषित किया गया था। प्रदेश के दो जिले अंबाला और फरीदाबाद के सिविल अस्पताल के बीच 50 लाख की इनामी राशि को आधा-आधा बांटा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed