फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The target is to make 2.5 lakh people members: Rajkumar Vohra

ढाई लाख लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य : राजकुमार वोहरा

Sun, 27 Oct 2024 02:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
The target is to make 2.5 lakh people members: Rajkumar Vohra
डिजिटल और पारदर्शी तरीके से चलाया जाएगा भाजपा का सदस्यता अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सदस्यता अभियान की शुरुआत की जा चुकी है। जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह आदि वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने सदस्यता अभियान की शुरुआत में मिस्ड कॉल के जरिए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की । देश में अब तक 10 करोड़ से अधिक लोग मिस्ड कॉल के जरिये भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं । हरियाणा में प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली द्वारा प्रदेश स्तर पर सदस्यता अभियान चलाने की घोषणा के साथ सदस्यता अभियान के लिए प्रदेश की टीम गठित की जा चुकी है। प्रदेश में 26 अक्टूबर से इस सदस्यता अभियान की शुरुआत की जा चुकी है। हरियाणा में 50 लाख लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने कहा कि पूरे देश में पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश में सदस्यता अभियान के निमित वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल को प्रदेश संयोजक बनाया गया है तथा पांच सदस्य नियुक्त किए गए हैं। फरीदाबाद जिले में इस सदस्यता अभियान को चलाने के लिए जिला संयोजक और जिला सह संयोजकों की नियुक्ति भी की गई है । हरियाणा सरकार में चेयरमेन हुकमसिंह भाटी को जिला संयोजक, बिजेन्द्र नेहरा, रामेश्वर प्रजापति और अनीता शर्मा को सह संयोजक नियुक्त किया गया है । अभियान के अन्तर्गत जिले में 2.5 लाख लोगों को सदस्य के रूप में जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed