{"_id":"6a3ece5d2da90cd7f7063867","slug":"the-system-of-22-boosting-stations-and-four-tubewells-will-be-improved-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-73330-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 22 बूस्टिंग स्टेशन और चार ट्यूबवेलों की सुधरेगी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 22 बूस्टिंग स्टेशन और चार ट्यूबवेलों की सुधरेगी व्यवस्था
विज्ञापन
2.24 करोड़ की परियोजना से मजबूत होगी शहर की जलापूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में हर वर्ष गर्मियों के दौरान सामने आने वाली पानी की किल्लत, लो-प्रेशर और बार-बार बाधित होने वाली जलापूर्ति से राहत दिलाने के लिए नगर निगम ने 2.24 करोड़ रुपये की परियोजना शुरू की है। इसके तहत शहर के 22 बूस्टिंग स्टेशनों तथा सेक्टर-64 और बाईपास ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में स्थित चार ट्यूबवेलों की संचालन व्यवस्था, मरम्मत और नियमित रखरखाव कराया जाएगा। निगम का मानना है कि परियोजना लागू होने के बाद जलापूर्ति व्यवस्था अधिक भरोसेमंद बनेगी और तकनीकी खराबियों के कारण होने वाली समस्याओं में कमी आएगी।
फरीदाबाद की जलापूर्ति व्यवस्था काफी हद तक बूस्टिंग स्टेशनों पर निर्भर है। इन स्टेशनों पर मोटर खराब होने, बिजली संबंधी दिक्कत, पाइपलाइन लीकेज या समय पर रखरखाव नहीं होने के कारण कई इलाकों में पानी का दबाव कम हो जाता है, जबकि कुछ क्षेत्रों में घंटों तक जलापूर्ति प्रभावित रहती है। इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने प्रमुख बूस्टिंग स्टेशनों और ट्यूबवेलों की नियमित देखरेख की व्यवस्था करने का निर्णय लिया है।
परियोजना के तहत एजेंसी एक वर्ष तक सभी 22 बूस्टिंग स्टेशनों और चार ट्यूबवेलों के संचालन, रखरखाव और मरम्मत की जिम्मेदारी संभालेगी। बिजली, मैकेनिकल और सिविल कार्यों की नियमित निगरानी के साथ किसी भी तकनीकी खराबी को समय पर दूर करना भी इसी व्यवस्था का हिस्सा होगा। इससे लंबे समय तक जलापूर्ति बाधित रहने की संभावना कम होगी।
विज्ञापन
बिजली बाधित होने पर भी व्यवस्था रहेगी बेहतर
परियोजना के तहत जलापूर्ति व्यवस्था को अधिक विश्वसनीय बनाने के लिए स्वतंत्र बिजली फीडर जैसी तकनीकी व्यवस्थाओं पर भी काम किया जाएगा। साथ ही प्रशिक्षित तकनीकी कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी ताकि किसी भी खराबी का तुरंत समाधान किया जा सके। नगर निगम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पानी की आपूर्ति बिना अनावश्यक रुकावट के लोगों तक पहुंचती रहे।
लाखों उपभोक्ताओं को मिलने की उम्मीद राहत
शहर के जिन क्षेत्रों में आए दिन लो-प्रेशर, मोटर खराब होने या रखरखाव की कमी के कारण जलापूर्ति प्रभावित रहती है, वहां इस परियोजना का सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। नियमित निगरानी और समय पर मरम्मत से पानी की बर्बादी कम होगी तथा उपभोक्ताओं तक बेहतर दबाव के साथ पानी पहुंच सकेगा। नगर निगम का मानना है कि इससे शहर की जलापूर्ति व्यवस्था पहले की तुलना में अधिक सुचारु और प्रभावी बनेगी।
लोगों की सुविधाओं के लिए निगम तेजी से काम कर रहा है। जल्द इस परियोजना का काम भी शुरू कर दिया जाएगा। - नितिन कादियान, कार्यकारी अभियंता नगर निगम