फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   the survey will break the confusion

Faridabad News: नगर निगम चुनावः किसमें-कितना दम, सर्वे से टूटेगा भ्रम

Mon, 27 Mar 2023 05:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Mar 2023 05:45 PM IST
विज्ञापन
the survey will break the confusion
नगर निगम चुनाव : किसमें-कितना दम, सर्वे से टूटेगा भ्रम
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी करा रही संभावित प्रत्याशियों का सर्वे, इसी आधार पर होगा नामों का चयन

मनोज धर द्विवेदी

फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद चुनाव की तैयारियों में सभी दल जुट गए हैं। भाजपा में मेयर और पार्षदों के दावेदारों की लंबी सूची है। ऐसे में पार्टी मेयर पद के उम्मीदवारों और पार्षदों की लोकप्रियता जानने के लिए आंतरिक सर्वे करा रही है। जिससे टिकट देते समय प्रत्याशियों का आकलन सही तरीके से हो सके। चुनाव की तिथि की घोषणा अभी नहीं हुई है।
चुनाव को लेकर सरकार के अलावा जिला स्तर पर सभी दल तैयारी में जुट गए हैं। भाजपा में मेयर समेत पार्षदों के चुनाव लड़ने वालों की लंबी सूची है। सबसे अधिक उम्मीदवार इसी पार्टी में हैं। काफी संख्या में उम्मीदवारों ने आवेदन किया हुआ है। ऐेसे में टिकट देने से पहले पार्टी संभावित मेयर और पार्षदों की उनके क्षेत्र में लोकप्रियता जानने के लिए सर्वे करा रही है। इसमें उनकी पार्टी में सक्रियता, लोगों के बीच उपस्थिति समेत अन्य बातों को देखा जा रहा है। पार्टी का मानना है कि इससे योग्य उम्मीदवार को चुनने में मदद मिलेगी। दूसरा किसी भी उम्मीदवार के टिकट काटने का एक ठोस आधार होगा। पार्टी के अनुसार, आठ से दस लोगों ने मेयर के लिए दावेदारी पेश किए हैं। वहीं, पार्षदों की लंबी सूची है। भाजपा के जिला प्रधान गोपाल शर्मा ने बताया कि निगम चुनाव की तैयारी चल रही है। पार्टी भी अपने स्तर पर आकलन कर रही है। इस पर अंतिम फैसला प्रदेश अध्यक्ष को लेना होगा।
विज्ञापन


----
अन्य दल भी तैयारी में जुटे
प्रदेश सरकार में भाजपा-जजपा का गठबंधन है, हालांकि निगम चुनाव को लेकर दोनों पार्टियों के बीच अभी समझौता नहीं हुआ है। ऐसे में दोनों दल अपने स्तर पर तैयारी कर रहे हैं। जजपा के नेता वार्ड स्तर पर बैठक पर संगठन को मजबूत करने और संभावित जिताऊ उम्मीदवारों की पहचान करने में लगे हुए हैं। जजपा के जिला प्रधान राजेेश भाटिया ने बताया कि 45 वार्डों से संभावित उम्मीदवारों का चयन कर लिया गया है। कुछ सीटों पर चार-पांच प्रत्याशी हैं। पार्टी जैसा निर्णय लेगी, इसी अनुसार चुनाव लड़ा जाएगा। सभी वार्डों पर तैयारी है। वहीं, आम आदमी पार्टी की ओर से मेयर पद के लिए तीन-चार उम्मीद है। वार्ड स्तर पर पार्षदों के संभावित नामों पर चर्चा की जा रही है। जिला प्रधान धर्मवीर भड़ाना का कहना है कि चुनाव प्रभारी डॉ. अशोक तंवर लगातार बैठकें कर लोगों की नब्ज पकड़ने में लगे हुए हैं। वहीं, कांग्रेस भी तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
निगम चुनाव को लेकर तैयारी चल रही है। बूथ पर टीमों का गठन किया गया है। योग्य उम्मीदवारों को टिकट मिलेगा। - गोपाल शर्मा, जिला अध्यक्ष, भाजपा
---
टीम गठित हो चुकी है। वरिष्ठ नेता योग्य प्रत्याशियों का चुनाव कर चुके हैं। जिला स्तर पर तैयारी चल रही है। गठबंधन पर हाईकमान को निर्णय लेना है। - राजेश भाटिया, जिला प्रधान, जजपा
--
पार्टी लगातार वार्ड स्तर पर काम कर रही है। सरकार को नगर निगम चुनाव की जल्द घोषणा करना चाहिए। -धर्मवीर भड़ाना, जिला प्रधान आप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed