फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The strength of BJP is its hard-working workers: Krishan Pal Gurjar

भाजपा की ताकत हैं उसके कर्मठ कार्यकर्ता: कृष्णपाल गुर्जर

Mon, 16 Jun 2025 10:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
The strength of BJP is its hard-working workers: Krishan Pal Gurjar
बल्लभगढ़ के सेक्टर-2 में भाजपा कार्यालय का शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी की ताकत उसके कर्मठ कार्यकर्ता हैं और पार्टी भी कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान देकर उनकी पूरी हौसला अफजाई करती है। ऐसे अनेकों कार्यकर्ता हैं, जो अपनी मेहनत के बल पर सर्वोच्च पदों पर पहुंचकर देश-प्रदेश को विकास की बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत हैं।

केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने यह बातें सोमवार को फरीदाबाद महानगर के भाजपा जिलाध्यक्ष सोहनपाल सिंह की ओर से बल्लभगढ़ के सेक्टर-2 में खोले गए भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करने के उपरांत कहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार फरीदाबाद के समुचित विकास के लिए कृत संकल्पित है।
विज्ञापन

इस मौके पर सोहनपाल सिंह ने कहा कि इस कार्यालय के खुलने के बाद यहां लोग अपनी समस्याओं को लेकर उनसे मिल सकते हैं। इस मौके पर संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, विधायक मूलचंद शर्मा, विधायक सतीश फागना, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, राजकुमार वोहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed