{"_id":"69751e1bf1dc735db10b20db","slug":"the-statements-of-the-doctors-who-conducted-the-post-mortem-on-princes-death-will-be-recorded-on-28th-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-61244-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: प्रिंस की मौत के मामले में 28 को पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के बयान होंगे दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: प्रिंस की मौत के मामले में 28 को पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के बयान होंगे दर्ज
विज्ञापन
31 जुलाई 2024 की रात नाले में गिरकर हुई थी मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। मोहना रोड पर नाले में डेढ़ साल पहले गिरकर 24 वर्षीय प्रिंस की मौत के मामले में 28 जनवरी को कोर्ट में पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के बयान दर्ज किए जाएंगे। इस मामले को लेकर कुछ दिन पहले फरीदाबाद नगर निगम के अधिकारी मानवाधिकार आयोग चंडीगढ़ में पेश हुए थे।
घटना 31 जुलाई 2024 की रात करीब 9 बजे की है। आदर्श नगर निवासी राजकुमार शर्मा का बेटा प्रिंस घरेलू सामान लेने चस्पा होटल, चुंगी नंबर पांच गया था। बारिश के कारण नाले में पानी भरा हुआ था। आरोप है कि नाले पर न तो ढक्कन था और न ही कोई चेतावनी संकेत लगाया गया था। सामान लेकर लौटते समय प्रिंस नाले में गिर गया। करीब 12 घंटे की मशक्कत के बाद प्रिंस के शव को नाले से बाहर निकाला गया। राजकुमार ने बताया कि प्रिंस उनका इकलौता बेटा था और बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था।
नगर निगम की लापरवाही के चलते पुलिस ने 1 अगस्त 2024 को नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद से मामला अदालत और मानवाधिकार आयोग में विचाराधीन है।