{"_id":"66797d526f95097abf05befa","slug":"the-skeleton-of-the-girl-will-be-examined-in-pgi-rohtak-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-26557-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पीजीआई रोहतक में होगी किशोरी के कंकाल की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पीजीआई रोहतक में होगी किशोरी के कंकाल की जांच
विज्ञापन
फोटो-
-धौज थाना पुलिस ने पिता की शिकायत पर घर का फर्श तोड़कर जमीन से निकाला था
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। धौज गांव में रविवार को घर से मिले किशोरी के शव के कंकाल की जांच रोहतक पीजीआई में होगी। सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर किशोरी की मां व अन्य पर हत्या का मामला दर्ज किया जा सकता है। फिलहाल पुलिस ने किशोरी के पिता को सऊदी अरब से बुलाया है। उनसे इस मामले में पूछताछ की जाएगी।
सऊदी अरब से पिता ताहिर की ईमेल से मिली शिकायत पर कार्रवाई करते हुए रविवार दोपहर को पुलिस धौज गांव पहुंची थी। पुलिस टीम ने घर में फर्श तोड़कर गड्ढे से किशोरी का कंकाल निकाला था। दावा है कि कंकाल 17 वर्षीय परवीना का था। जिसकी 10 महीने पहले मौत हुई थी। आरोप है कि उसकी मां हनीफा बेगम ने बेटे और रिश्तेदारों के सहयोग से उसके शव को घर में ही गड्ढा खोदकर दफनाया दिया था। पुलिस पूछताछ में किशोरी की मां हनीफा बेगम ने हत्या से पूरी तरह इनकार कर दिया था।
थाना प्रभारी शमशेर ने बताया कि पूछताछ में महिला हनीफा बेगम ने बताया कि पिछले वर्ष उसकी बेटी किसी लड़के साथ अपनी मर्जी से कहीं चली गई थी। कुछ दिनों बाद अपने आप वापस घर लौट आई थी। इसके बाद रिश्तेदार उसे ताने मारते थे। इससे परेशान होकर किशोरी ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। बदनामी के डर से उन्होंने पुलिस को सूचना नहीं दी और खुद ही घर के कमरे में गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया था।
विज्ञापन
-- -
रात-रात में बिछा दिया फर्श और लगा दी टाइल
घर में गड्ढा खोद कर किशोरी के शव दफनाने की किसी को भनक न लगे, इसलिए महिला ने रात-रात में सीमेंटेड फर्श करवा दिया था। उसके ऊपर टाइल लगवा दी थी।
--
हड्डी पर फ्रैक्चर और चोट के निशान से सुलझेगी हत्या-आत्महत्या की गुत्थी
पोस्टमार्टम में किसी भी कंकाल से उसके हत्या की पुष्टि की जा सकती है। इस दौरान देखा जाएगा कि किशोरी के कंकाल की हड्डी पर कोई कट का निशान तो नहीं है या कोई फ्रैक्चर तो नहीं है। इसके आधार पर ही हत्या और आत्महत्या की गुत्थी को सुलझाया जा सकता है।
डॉ. महेश कुमार, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, एनआईटी 3