फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The situation has not improved, a car drowned again in the NHPC underpass

Faridabad News: नहीं सुधरे हालात, एनएचपीसी अंडरपास में फिर डूबी कार

Sat, 03 May 2025 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
The situation has not improved, a car drowned again in the NHPC underpass
8 महीने पहले ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास में भरे बारिश के पानी में डूबने से हुई थी दो बैंककर्मियों मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पिछले मानसून की बारिश में ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास में दो बैंककर्मियों की जान जाने वाली दुर्घटना में 8 माह बीतने को है लेकिन अभी तक शहर के अंडरपासों की स्थिति जस की तस बनी हुई है। शुक्रवार तड़के आई बारिश में एक बार फिर से एनएचपीसी अंडरपास में कार डूब गई। शुक्र है, पानी अधिक नहीं बरसा, नहीं तो कार सवार की जान पर बन आती।

स्मार्ट सिटी में सुबह के समय थोड़ी देर के लिए आई तेज बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। बारिश ने फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के दावों की पोल खोल दी। बारिश के बाद पानी की निकासी न होने से राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के दोनों ओर मुख्य मार्ग और सर्विस रोड पर पानी भर गया। इससे एचएन-19 के साथ लगे नीलम-अजरौंदा मोड़, बाटा चौक, ओल्ड फरीदाबाद चौक, एनएचपीसी चौक, बड़खल चौक के पास जाम लग गया। सुबह साढ़े आठ बजे से ही अपने दफ्तर, बाजार आदि जाने वाले लोग शहरभर में इन सड़कों पर जाम में फंस गए। नीलम-अजरौंदा, बाटा चौक, बड़खल चौक, बल्लभगढ़ चौक पर एक से दो किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गईं। इन रास्तों पर जाम लगने से शहर की अंदरूनी सड़कों पर जाम लग गया। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने कड़ी मशक्कत करके दोपहर 12 बजे के बाद जाम कम करवाने में सफलता पाई। हालांकि, इन सभी रास्तों पर जलभराव होने से दिन भर वाहन चालकों को हल्के जाम का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

---
अंडरपास में 4 फीट तक भरा पानी
बारिश के बाद ग्रीनफील्ड काॅलोनी के पास स्थित एनएचपीसी अंडरपास में पानी भर गया। पिछले वर्ष किए गए एफएमडीए और नगर निगम के दावे फेल हो गए और इस अंडरपास पर करीब 4 फीट तक पानी भर गया। इस दौरान एक चालक ने अपनी कार निकालने की कोशिश की लेकिन पानी का स्तर अधिक होने के चलते उनकी कार अंडरपास में भरे पानी में फंस गई। कुछ ही देर में पानी का स्तर बढ़ने लगा तो कार सवार डरकर बाहर आ गए। इस दौरान अंडरपास पर मौजूद सुरक्षाकर्मी ने भी किसी तरह से मदद का प्रयास किया लेकिन कार नहीं निकल पाई। इस दौरान गनीमत रही कि पानी तेजी से नहीं बढ़ा, नहीं तो दुर्घटना बड़ी हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
बारिश से जगह-जगह रहा जलभराव
बारिश के चलते शहरभर में जगह-जगह जलभराव रहा। एनआईटी, डबुआ, पाली, सेक्टर-37, राष्ट्रीय राजमार्ग से लगी वाईएमसीए सर्विस रोड, नीलम-अजराैंदा सर्विस रोड, बाटा चौक सर्विस रोड, जवाहर काॅलोनी, डबुआ काॅलोनी समेत शहर की सड़कों पर हर तरफ जलभराव का आलम दिखा।

---
ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास के गेट किए बंद
बारिश के बाद ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास के दोनों ओर के गेट बंद कर दिए गए। इस दौरान बारिश के बाद अंडरपास में जलभराव हो गया लेकिन गेट बंद होने से कोई वाहन अंदर से नहीं जा सका। हालांकि, ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास और एनएचपीसी अंडरपास में पानी भरने के बाद गेट बंद होने की वजह से वाहन चालकों ने नीलम चौक, बड़खल और बाटा चौक का रास्ता चुना। ऐसे में अधिकतर शहर का ट्रैफिक इन तीन स्थानों पर जमा हो गया। इससे तीनों रास्तों पर लंबा जाम लोगों के लिए मुसीबत बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed