फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The shopkeeper was beaten to death for asking for money for the goods

सामान के पैसे मांगने पर दुकानदार को पीट-पीटकर मार डाला

Tue, 21 Jun 2022 10:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
The shopkeeper was beaten to death for asking for money for the goods
तारा चंद की फाइल फोटो । - फोटो : Faridabad
बल्लभगढ़। दुकानदार ताराचंद ने सामान के पैसे मांगे तो दो लोगों ने उसकी रॉड और डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, कुमारवाड़ा निवासी दिनेश ने बताया कि पिता ताराचंद (43) की परचून की दुकान है। सोमवार की रात दुकान पर आजाद नगर निवासी प्रिंस और कल्लू उर्फ कुलदीप सामान लेने आए थे। पिता ताराचंद ने उनसे कहा कि पहले के बकाया पैसे दो, तब सामान मिलेगा। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर वापस चले गए। मंगलवार सुबह आरोपियों ने पिता तारा चंद को फोन करके तिगांव रोड स्थित शिवा मोटर्स के पास बुलाया और कहा कि जो भी पैसे हैं, आकर ले जाओ। पिता आरोपियों के पास चले गए। शिवा मोर्टस पर दो लड़के पहले से ही मौजूद थे। दोनों ने उनके पिता पर रॉड व डंडे से पीटना शुरू कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत इलाज के लिए बल्लभगढ़ सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें बीके अस्पताल रेफर कर दिया गया। बीके अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। पुलिस चौकी चावला कॉलोनी प्रभारी चमन लाल ने बताया कि बेटे की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed