Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The sewer line connected to the Pratapgarh MPS will undergo cleaning and repairs.

Faridabad News: प्रतापगढ़ एमपीएस से जुड़ी सीवर लाइन की होगी सफाई और मरम्मत

Wed, 18 Nov 2026 12:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
The sewer line connected to the Pratapgarh MPS will undergo cleaning and repairs.
विज्ञापन


फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण ने तैयार की योजना, 9.24 करोड़ खर्च किए जाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद।
शहर की सीवर व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने प्रतापगढ़ स्थित मास्टर पंपिंग स्टेशन (एमपीएस) से जुड़ी मास्टर सीवर लाइन के पुनर्वास की योजना तैयार की है। इस परियोजना पर करीब 9.24 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके तहत संजय कॉलोनी की 33 फीट रोड पर स्थित सीवर लाइन की सफाई, गाद निकालने और क्षतिग्रस्त हिस्सों को दुरुस्त करने का काम किया जाएगा।

परियोजना में पुरानी सीवर लाइन को बदलने के बजाय आधुनिक मशीन वाउंड स्पाइरल लाइनिंग (एमडब्ल्यूएसएल) तकनीक से उसका पुनर्वास किया जाएगा। इस तकनीक में मौजूदा सीवर लाइन के भीतर विशेष स्पाइरल लाइनर लगाया जाता है। इससे बिना पूरी पाइपलाइन की खुदाई किए उसकी अंदरूनी सतह को मजबूती दी जा सकती है। साथ ही लाइन की संरचनात्मक क्षमता और संचालन व्यवस्था में सुधार किया जा सकेगा।
विज्ञापन

काम शुरू करने से पहले सीवर लाइन की सफाई कर उसमें जमा गाद और अन्य अवरोध हटाए जाएंगे। इसके बाद क्षतिग्रस्त हिस्सों का पुनर्वास किया जाएगा। इससे लाइन में पानी का प्रवाह सुचारु बनाने और पुरानी पाइपलाइन की कार्यक्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी। परियोजना पूरी होने के बाद संबंधित क्षेत्र की सीवर निकासी व्यवस्था अधिक प्रभावी होगी। इससे सीवर लाइन की उम्र बढ़ाने के साथ भविष्य में बार-बार मरम्मत की जरूरत भी कम हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
वर्जन
प्रतापगढ़ में मास्टर सीवर लाइन के पुनर्वास के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा।- ओमदत्त, कार्यकारी अभियंता, एफएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed