फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The search for a new agency for the toll plaza has dashed people's hopes.

Faridabad News: टोल प्लाजा के लिए नई एजेंसी की तलाश से लोगों की उम्मीदों पर फिरा पानी

Tue, 29 Sep 2026 01:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
The search for a new agency for the toll plaza has dashed people's hopes.
फरीदाबाद। गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर नई टोल एजेंसी को टोल वसूलने की जिम्मेदारी देने की मंजूरी देने से शहर के लोगों को झटका लगा है। टोल प्लाजा की अवधि 12 जुलाई को पूरी हो चुकी है, जिसके बाद लोगों को उम्मीद थी कि अब इस मार्ग को टोल मुक्त कर दिया जाएगा। इसके उलट लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने टोल वसूली के लिए दोबारा टेंडर जारी कर दिया है। ऐसे में इस मार्ग से रोजाना गुजरने वाले वाहन चालकों पर फिर टोल का बोझ पड़ने की स्थिति बन गई है। टोल प्लाजा को लेकर आरटीआई के माध्यम से जानकारी मांगने वाले सामाजिक कार्यकर्ता अजय बहल ने कहा कि टोल की अवधि समाप्त होने के बाद सड़क को टोल मुक्त किया जाना चाहिए था। उन्होंने सवाल उठाया कि जब पहले टोल हटाने की घोषणा की गई थी तो अब दोबारा टोल वसूली की तैयारी क्यों की जा रही है।
विज्ञापन

सेक्टर-7 निवासी कविता ने बताया कि गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर रोजाना एक लाख से अधिक वाहन गुजरते हैं। ऐसे में टोल वसूली का सीधा असर हजारों वाहन चालकों पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार को इस मार्ग को टोल मुक्त करना चाहिए था, लेकिन अब नई एजेंसी को टोल वसूली की जिम्मेदारी देने की तैयारी की जा रही है। इससे लोगों में नाराजगी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed