फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The risk of infection may increase after the rain; take special care of children and the elderly.

Faridabad News: बारिश के बाद बढ़ सकता है संक्रमण का खतरा, बच्चों और बुजुर्गों का रखें विशेष ध्यान

Mon, 06 Jul 2026 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
The risk of infection may increase after the rain; take special care of children and the elderly.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। जिले में रविवार को हुई बारिश के बाद मौसम में बदलाव के साथ संक्रामक और मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और खान-पान के साथ स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की अपील की है। डॉक्टरों का कहना है कि आने वाले दिनों में वायरल बुखार, डायरिया, उल्टी, पेट संक्रमण, सर्दी-जुकाम और त्वचा संबंधी रोगों के मरीजों की संख्या बढ़ सकती है।

जिला नागरिक अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास गोयल ने कहा कि बारिश के मौसम में बच्चों और बुजुर्गों की रोग प्रतिरोधक क्षमता अपेक्षाकृत कम होती है, इसलिए उन्हें संक्रमण का खतरा अधिक रहता है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को बारिश के गंदे पानी में खेलने से रोकने, भीगे कपड़े तुरंत बदलने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि तेज बुखार, लगातार उल्टी, दस्त या सांस लेने में परेशानी होने पर स्वयं दवा लेने के बजाय तुरंत चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए।
विज्ञापन


जिला नागरिक अस्पताल के सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ. योगेश गुप्ता और डॉ. सोनम अग्रवाल ने कहा कि बरसात के दौरान दूषित पानी और खुले में रखे खाद्य पदार्थों के सेवन से पेट संबंधी बीमारियां तेजी से फैलती हैं। लोगों को केवल शुद्ध पानी या उबला ही पीना चाहिए और खुले और कटे हुए खाद्य पदार्थों से परहेज करना चाहिए। ताजा और घर का बना भोजन ही स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषज्ञों ने लोगों से घर और आसपास पानी जमा नहीं होने देने, हाथों को नियमित रूप से साबुन से धोने तथा मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने की भी अपील की। उनका कहना है कि थोड़ी सी सावधानी बरतकर बरसात के मौसम में होने वाली अधिकांश बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों से लक्षण दिखाई देने पर समय रहते अस्पताल पहुंचकर जांच और उपचार कराने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed