{"_id":"68ea7105a5e2fb416a03e2ed","slug":"the-rhythmic-gymnastics-team-achieved-third-place-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-53374-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: लयबद्ध जिम्नास्टिक टीम ने हासिल किया तीसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: लयबद्ध जिम्नास्टिक टीम ने हासिल किया तीसरा स्थान
विज्ञापन
संतुलन, शक्ति और चपलता का शानदार प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अंबाला में संपन्न हुए स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राज्यस्तरीय लयबद्ध जिम्नास्टिक खेलों में फरीदाबाद की बालिकाओं की अंडर-14 टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके साथ ही टीम ने कांस्य पदक जीतने में सफलता पाई। टीम के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के दम जिले की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर रही।
खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में संतुलन, शक्ति, लचीलापन, चपलता और समन्वय सभी पक्षों पर खुद को साबित करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। इससे पहले जिम्नास्टिक में शहर की अंडर-17 और अंडर-19 की टीमों ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल करने के बाद सहायक खेल शिक्षा अधिकारी प्रेम शर्मा ने खिलाड़ियों और कोचों को बधाई देते हुए उनका हौसला बढ़ाया। साथ ही आगामी मुकाबलों में और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।