फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The repair work of the wall of Manjhawali bridge underpass is in the final stage.

Faridabad News: मंझावली पुल अंडरपास की दीवार का मरम्मत कार्य अंतिम चरण में

Fri, 20 Feb 2026 11:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
The repair work of the wall of Manjhawali bridge underpass is in the final stage.
लोक निर्माण विभाग ने कराया पुनर्निर्माण, जल्द होगा आवागमन
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी

तिगांव। बीते वर्ष 2025 में यमुना में आई बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त हुई मंझावली पुल अंडरपास की दीवार का पुनर्निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। बाढ़ के तेज बहाव और जलस्तर बढ़ने के कारण अंडरपास की सुरक्षा दीवार के नीचे से मिट्टी खिसक गई थी, जिससे दीवार कमजोर होकर कई स्थानों पर गिर गई थीं।
इस कारण क्षेत्रवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई थी। यह अंडरपास क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। दीवारों के क्षतिग्रस्त होने के बाद से यहां हादसे की आशंका बढ़ गई थी, विशेषकर बारिश के दिनों में वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों द्वारा कई बार शिकायत किए जाने के बाद लोक निर्माण विभाग ने मौके का निरीक्षण कर पुनर्निर्माण कार्य शुरू कराया। अंतिम फिनिशिंग और मजबूती जांच का कार्य शेष है।
विज्ञापन




वर्जन

यमुना में आई अप्रत्याशित बाढ़ के कारण दीवारों के नीचे से मिट्टी बह गई थी, जिससे संरचना को नुकसान पहुंचा। इस बार तकनीकी मानकों का विशेष ध्यान रखते हुए दीवारों का पुनर्निर्माण किया गया है। - वीरेंद्र सिंह, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed