फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The rain drain on the service road of Delhi-Mumbai Expressway is leaking

Faridabad News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर बना बरसाती नाला हो रहा लीक

Fri, 20 Sep 2024 02:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
The rain drain on the service road of Delhi-Mumbai Expressway is leaking
सेक्टर में भर रहा बारिश का पानी, केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से लोगों ने की शिकायत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर- 31, 33 के पास एनएचएआई द्वारा दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड के किनारे बरसाती पानी की निकासी के लिए बनाया गया नाला लीक हो रहा है। ऐसे में एक्सप्रेसवे पर भरने वाला बारिश का पानी नाले के बजाए सेक्टर में भर रहा है। यह देखकर सेक्टर के लोग हैरान हैं। स्थानीय निवासियों ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से शिकायत कर नाले के निर्माण में इस्तेमाल की गई सामग्री और ठेकेदार के खिलाफ जांच की मांग है।

सेक्टर- 31, 33 स्थित आईपी कॉलोनी पॉकेट सी के आरडब्ल्यूए प्रधान वीरेंद्र तोमर, विकास मेहता, आईपी कॉलोनी के प्रधान जेपी भारद्वाज और निवासी केतन सूरी ने बताया कि हाल ही में बाईपास पर एनएचएआई द्वारा बरसाती नाला बनवाया गया था। इसके लिए एनएचएआई ने कॉलोनी की दीवार भी तोड़ दी थी। जिसे आज तक नहीं बनवाया गया है। इससे सेक्टर में बारिश का पानी भरने के साथ- साथ सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई है। इस संबंध में स्थानीय निवासी कई बार एनएचएआई के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

----
एनएचएआई ने मैनहोल खुला छोडा
इसके अलावा लोगों ने बताया कि इससे पहले सर्विस रोड पर एनएचएआई द्वारा मैनहोल खुला छोड़ दिया गया था। जिसमें पिछले दिनों एक गाय गिर गई थी। वहां से आवागमन करने वाले लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को दी थी। इसके बाद पुलिस ने सर्विस रोड को तोड़कर जेसीबी की मदद से गाय को बाहर निकाला था। एनएचएआई द्वारा टूटी सड़क की अब तक मरम्मत नहीं कराई गई है और न ही खुले मैनहोल पर ढक्कन लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
वर्जन
यह मामला अब हमारे संज्ञान में आया है। अधिकारियों को निरीक्षण के लिए भेजा जाएगा और खामी मिलने पर संबंधित ठेकेदार को कहकर नाले की मरम्मत का कार्य करवाया जाएगा।-धीरज सिंह, उपमहाप्रबंधक- एनएचएआई फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article